INDIA WORLD RECORD : 5 महीने के बच्चे के बने 12 सरकारी दस्तावेज, बनाया इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

INDIA WORLD RECORD :  फरीदाबाद :- आज के समय में हर एक व्यक्ति के पास काफी सारी अलग-अलग दस्तावेज होते हैं। लेकिन यह दस्तावेज ज्यादातर 5 साल की उम्र के बाद बनने शुरू होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बच्चे के बारे में बताएंगे जिसके पास 12 जरूरी दस्तावेज हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

INDIA WORLD RECORD :

INDIA WORLD RECORD :  5 महीने के बेटे का बना इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में रहने वाले नितिन अग्रवाल ने अपने 5 महीने के बेटी के 12 सरकारी दस्तावेज बनवा रखे हैं। यह बात सुनकर आपको थोड़ी हैरानी तो होगी लेकिन यह बात बिल्कुल सही है। नितिन अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही उनके 5 महीने के बेटे का पासपोर्ट भी बन कर आ जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि जब उनका बेटा 6 महीने का हो जाएगा तब उनके पास 15 दस्तावेज हो जाएंगे। 6 महीने के बच्चे के पास 15 जरूरी दस्तावेज होने के कारण यह बच्चा इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गया है। इस बच्चे के कम उम्र में अधिकतर सरकारी दस्तावेज बन चुके हैं।

INDIA WORLD RECORD : कौन-कौन से सरकारी दस्तावेज बने

अगर हम 5 महीने के देवांश के सरकारी दस्तावेज की बात करें तो उनके पिता ने उनके जन्म से लेकर 5 महीने तक 12 दस्तावेज बनवा दिये है। इन दस्तावेज में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सरकारी टीकाकरण कार्ड, पैन कार्ड ,मेडिक्लेम आभा कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता, बैंक खाता, पीपीएफ खाता, किसान विकास पत्र, परिवार पहचान पत्र, एलआईसी आदि शामिल है।

INDIA WORLD RECORD :  5 महीने के बच्चे का बना पैन कार्ड

जब लोगों को पता लगा कि इस छोटे से बच्चे का पैन कार्ड बना हुआ है तो लोगों को काफी हैरानी हुई। लोगों का कहना है कि इतने छोटे बच्चे का पैन कार्ड भी बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में सरकारी दस्तावेजों के प्रति जागरूकता के लिए दस्तावेज बनवाए हैं। वही बच्चे की मां पूजा अग्रवाल ने कहा कि आजकल जहां लोग एक तरफ अपने आईडी एड्रेस प्रूफ और जरूरी दस्तावेज बनवाने से डरते हैं या समय का अभाव का बहाना बता कर अनदेखा कर देते हैं ऐसे लोगों को जनहित में एक संदेश दिया कि वह अपने दस्तावेज जरूर पूरे रखें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। काफी बार ऐसा होता है कि समय पर हमारे पास जरूर दस्तावेज तैयार नहीं होते हैं जिससे कि हम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। फिर आनन-फानन में सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते हैं और दलालों के जंगल में फस जाते हैं और जल्द जल्द में दस्तावेज बनवाने पर उसमें गलतियां हो जाती हैं। इसीलिए हमें जरूरत पड़ने से पहले ही सभी जरूरी दस्तावेजों को बनवा लेना चाहिए।

Tags: ,

Leave a Reply