HARYANA ROJGAR : ग्राम सचिव के 2250 व महाग्राम सचिव के 125 नए पद बने

HARYANA ROJGAR : चंडीगढ़ :- गांव की देखभाल के लिए अभी भी गांव में सरपंच चुने जाते हैं। पंचायतों में सरपंचों के साथ विकास कार्य की जिम्मेदारी निभाने वाले पंचायत सचिवों पर काम का बोझ सरपंच से भी ज्यादा होता है। लेकिन अब से पंचायत सचिवों पर काम का बोझ कम होगा। क्योंकि ग्राम सचिव 11 के 2250 पद सृजित कर दिए गए हैं। इसके साथ साथ महा शग्राम सचिव के 125 पद भी सृजित किए गए हैं। इन सभी पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सिफारिश लगाई जाएगी।

HARYANA ROJGAR : ग्राम सचिव के 2250 व महाग्राम सचिव के 125 नए पद बने

HARYANA ROJGAR : ग्राम सचिव- 11 के 2250 पद पर होगी नियुक्ति

विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त जितने भी मुख्य सचिव हैं उनके लिए भी एक अधिसूचना जारी की है। इसके साथ-साथ ग्राम सचिवों के पद, नाम में परिवर्तन करने के लिए भी सेवा नियमों में बदलाव किया जाएगा। जिनको भी ग्राम सचिव- ।। भर्ती पर रखा जाना है उनको कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। साथ ही उनके पास स्नातक की डिग्री का होना भी जरूरी है। अब ग्राम सचिव का काडर 4477 हो गया है। इससे पहले इस पद पर सीधी भर्ती की गई थी, जिसके तहत 2237 पद भरे गए थे। उस समय पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति के लिए कंप्यूटर की जानकारी को नहीं जोड़ा गया था। उस समय योग्यता के तौर पर केवल स्नातक निर्धारित की गई थी। मौजूदा ग्राम सचिवों को अब ग्राम सचिव 1 के रूप में बदला जाएगा। ग्राम सचिवों की नियुक्ति से विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य किए जाएंगे।

HARYANA ROJGAR : 50% तक सीधी भर्ती होगी

विकास एवं पंचायत विभाग में अब ग्राम सचिव 11 के 3857 पद हो गए हैं। अगर हम ग्राम सचिव 1 की बात करें तो यहां पर 620 पद निर्धारित किए गए हैं। जिनको भी महासंग्राम सचिव पद पर रखा जाएगा, उनको कम से कम ₹29200 प्रति महीना की सैलरी दी जाएगी। वही ग्राम सचिव 11 का न्यूनतम वेतन ₹25500 प्रति महीना दिया जाएगा और ग्राम सचिव 1 का न्यूनतम वेतन ₹19990 दिया जाएगा। इन पदों पर 50% तक की भर्ती सीधी की जाएगी, वहीं 25% पद महाग्राम सचिव को पदोन्नत किए जाएंगे और 20% पद ग्राम सचिव वन को पदोन्नत होंगे और 5% पद पटवारियों को दिए जाएंगे या केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभाग में नियुक्त कर्मचारियों के स्थानांतरण के द्वारा इन सभी पदों को भरा जाएगा।

HARYANA ROJGAR : सचिव 11 के पद को स्थानांतरण से भरा जाएगा

जितने भी महाग्राम सचिव के पद है उन सब को ग्राम सचिव- 11 को स्थानांतरण से भी भरा जाएगा। ग्राम सचिव- 1 के पद को सीधी भर्ती और ग्राम सचिव- 11 के पद को ग्राम सचिव-1 को पदोन्नति या फिर सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।।

Tags: , ,

Leave a Reply