HARYANA Roadways : 5 साल बाद हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को मिला ओवरटाइम करने का मौका, लेकिन रखी गई है कुछ शर्तें

HARYANA Roadways : चंडीगढ़ :- आज से 5 साल पहले हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम बंद कर दिया था। परंतु इस साल मार्च में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के बीच एक बैठक हुई, जिसमें रोडवेज कर्मचारियों की काफी मांगों पर सहमति जताई गई थी। कर्मचारियों ने एक बार फिर से ओवरटाइम शुरू करने की मांग की थी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।।

HARYANA Roadways

HARYANA Roadways : रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा ओवरटाइम करने का मौका

हरियाणा में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और रोडवेज कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में फैसला लिया है कि 5 साल के बाद एक बार फिर से रोडवेज कर्मचारियों के लिए ओवर टाइम शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों की यह शर्त पूरी करने के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं। सरकार का कहना है कि ओवरटाइम आने वाले 3 महीने के लिए लागू होगा या फिर जब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से चालक और परिचालकों की उपलब्धता नहीं कराई जाती है तब तक ही ओवरटाइम को लागू किया जाएगा।

HARYANA Roadways : ओवरटाइम के लिए रखी गई है कुछ शर्तें

विभाग ने तय किया है कि कोई भी कर्मचारी 1 महीने में 60 घंटे से ज्यादा ओवरटाइम नहीं कर करेगा। अगर वेतन की बात करें तो कर्मचारी को मासिक वेतन के 50% से ज्यादा ओवरटाइम वेतन नहीं दिया जाएगा। अगर कहीं पॉलिसी की अवमानना होती है तो संबंधित डिपो के रक्षक या यातायात प्रबंधक लेखाधिकारी व जीम के वेतन से वसूली की जाएगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में सभी महान प्रबंधकों को नोटिस भेज दिया है।

HARYANA Roadways : नई बसों को हरियाणा रोडवेज के बाड़े में जोड़ा गया

हरियाणा रोडवेज में 2200 नई बसों को जोड़ा गया है। इस समय रोडवेज में चालकों और परिचालकों की कमी है। फिलहाल हरियाणा रोडवेज ने 1190 नए परिचालकों की मांग की गई है। जब तक इन नई भर्तियों को नहीं किया जाएगा तब तक कर्मचारियों को ओवरटाइम के लिए मंजूरी दी गई है।

HARYANA Roadways : क्या-क्या होंगी शर्तें

  • रोडवेज विभाग का कहना है कि करमचारी का ओवर टाइम केवल लंबे मार्ग या अंतरराज्यीय मार्गों पर ही होगा।
  • बसों का संचालन 350 किलोमीटर प्रतिदिन से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • लंबे रूटों पर केवल उन्हीं चालकों और परिचालकों को तैनात किया जाएगा जो कनिष्ठ होंगे।
  • 2016 में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत जिन चालकों को नियुक्त किया गया था उनके लिए यह मान्य नहीं होगा। चालकों को सप्ताह में अवकाश लेना जरूरी है लगातार 10 दिन से अधिक दिन तक काम नहीं करना होगा।
  • ड्यूटी समाप्त होने के बाद और अगले दिन की ड्यूटी शुरू होने से पहले कर्मचारी को बीच में 9 घंटे का आराम करना जरूरी है।
  • सभी डिपो में कमेटी चालक परिचालकों के ओवरटाइम की समीक्षा करेंगी।
  • हर सप्ताह कर्मचारियों द्वारा किए गए ओवरटाइम का ऑडिट किया जाएगा।
  • अन्य ड्यूटी पर तैनात कर्मी को मुख्यालय की अनुमति के बिना नहीं लगाया जाएगा।
  • ओवरटाइम करने वाले कर्मचारियों को दी गई तंखा का खर्च अलग से रिकॉर्ड किया जाएगा।

HARYANA Roadways : मार्च में कर्मचारियों ने रखी थी मांग

हरियाणा में 5 साल से रोडवेज कर्मचारियों की ओवरटाइम ड्यूटी को बंद किया गया था। लेकिन इस बार मार्च में हुई परिवहन मंत्री और हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की बैठक में रोडवेज कर्मचारियों की काफी सारी मांगों को सहमति दी है। इसमें ओवरटाइम शुरू करने की मांग भी शामिल की है। मंत्री के आश्वासन पर यूनियन ने आंदोलन वापस ले लिया था।

Tags: ,

Leave a Reply