Gold Bill : सोना खरीदने के बाद बिल पर जरूर चेक करें यह 7 बातें, नहीं होना पड़ेगा भविष्य में परेशान

Gold Bill नई दिल्ली :- काफी बार देखा जाता है कि अगर लोगों को कहीं पर निवेश करना होता है तो वह अपने पैसों को सोने में निवेश करते हैं। भारतीय लोगों का मानना है कि सोने में निवेश करना काफी सुरक्षित होता है। शनिवार के दिन अक्षय तृतीय के मौके पर दिल्ली के सर्राफा बाजार में करीब 250 करोड रुपए का सोने का व्यापार हुआ था। अगर आप भी भविष्य में कोई सोने का सामान खरीदने की सोचते हैं या फिर कोई आभूषण या सिक्का लेते हैं तो आपको हमेशा पक्का बिल लेना चाहिए और उस बिल पर हमेशा इन 7 चीजों को जरूर चेक करना चाहिए। अगर यह सब चीज आपकी बिल पर नहीं है तो आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं यह सात चीजें।

Gold Bill : हमेशा हॉलमार्क का सोना खरीदें

इस साल 1 अप्रैल से देश में गोल्ड हॉल मार्किंग के नए नियमों को लागू किया गया है। हॉल मार्क से ही हम सोने की शुद्धता की पहचान करते हैं। इसलिए जब भी आप कोई भी सोना खरीदे तो उससे पहले यह सुनिश्चित जरूर करें कि जो भी गोल्ड आइटम आपने खरीदा है वह हॉलमार्क का है या नहीं।

Gold Bill : गोल्ड आइटम खरीदने के साथ बिल पर जरूर जांच करें यह 7 बातें

अगर आप सराफा बाजार से कोई भी गोल्ड आइटम खरीदते हैं तो उसका बिल लेना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। भविष्य में सोना बेचने की स्थिति में यह आपको सामान की सही वैल्यू दिलाने में आपकी खूब मदद करता है। काफी बार विवाद होने पर यह बिल आपका एक अहम दस्तावेज के तौर पर भी काम आता है। इसलिए बिल लेने के समय आपको बिल पर इन सात डिटेल्स को जरूर चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी है यह सात डिटेल।

Gold Bill

Gold Bill आइटम का नाम और डिटेल

सबसे पहले आपने जो भी आइटम खरीदा है बिल पर उस वस्तु का पूरा डिस्क्रिप्शन होना जरूरी है। जैसे कि अगर आपने कोई सोने की चैन या अंगूठी खरीदी है तो उस वस्तु का आइटम नंबर बिल पर होना चाहिए।

Gold Bill कितनी वस्तु खरीदी

काफी बार हम सोना लेने जाते हैं तो छोटी-छोटी काफी सारे नग ले लेते हैं। इसलिए बिल पर आपने कितने नग खरीदे हैं उन सब की जानकारी होना जरूरी है।

Gold Bill वजन

आप जब भी सोना लेते हैं तो हमेशा उस सोने की वस्तु का वजन जरूर चेक करें। उसके बाद बिल होने के बाद बिल पर भी वजन की डिटेल पर जरूर ध्यान दें।

Gold Bill शुद्धता

जब भी हम कोई सोना खरीदे तो हमें उसकी शुद्धता जांचनी चाहिए। हम सोने की शुद्धता को कैरेट में माप सकते हैं। हमेशा सोना 22 कैरेट, 18 कैरेट या 24 कैरेट में मिलता है जो भी सोना आप खरीदे उसकी शुद्धता आपके बिल पर होनी जरूरी है।

Gold Bill सोने का भाव

जिस दिन आप सोने की खरीदारी कर रहे हैं उस दिन बाजार में सोने का क्या भाव चल रहा है और उस वस्तु पर ज्वेलर ने क्या मेकिंग चार्जेस लगाया है यह सब जानकारी भी बिल पर होनी जरूरी है।

Gold Bill रतन या हीरे कि डिटेल

अगर आप सोने की आइटम में कोई रत्न या हीरा डलवा ते हैं तो उसकी डिटेल भी आपके बिल पर होनी जरूरी है। आपने जो रतन लगवाया है या पत्थर या हीरा लगवाया है उसकी आज की कीमत कितनी है उस सब की डिटेल बिल में होने जरूरी है।

Gold Bill मूल्य

आपने जितनी वस्तु खरीदी हैं उन सब का मूल्य कितना है यह सब भी बिल में होना चाहिए। इसके साथ साथ अब आप जो भी बिल लेते हैं उस पर हाॅल मार्किंग के चार्ज भी लिखे होने चाहिए। 4 मार्च 2022 से हॉल मार्किंग चार्ज बढ़कर ₹45 हो गए हैं पहले यह केवल ₹35 थे।

Tags: ,

Leave a Reply