AMBALA NEWS : अंबाला लोकसभा सीट में 2000000 मतदाता 9 विधानसभा हलके हैं शामिल

AMBALA NEWS : चंडीगढ़ :- 18 मई को अंबाला लोकसभा सीट से कुल 3 बार निर्वाचित भाजपा के सांसद रतनलाल कटारिया का निधन हो गया था। जिसके कारण अब अंबाला की यह सीट खाली हो गई है। आने वाले 6 महीने के अंदर इस सीट को दोबारा चुनाव करवाकर भरा जाएगा। अंबाला में होने वाले उपचुनाव के लिए अभी फाइनल निर्णय भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा। इसी बीच शहर निवासी हाई कोर्ट एडवोकेट एवं कानूनी विशेषक हेमंत कुमार का कहना है कि जहां तक स्थानीय अंबाला लोकसभा सीट की बात है यह सीट वर्ष 1962 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसलिए भविष्य में भी इस सीट पर केवल एससी वर्ग का योग्य व्यक्ति ही चुनाव लड़ सकता है।

AMBALA NEWS :

AMBALA NEWS : 200000 से भी ज्यादा मतदाता देंगे वोट

हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि अंबाला संसदीय सीट में लगभग 2000000 से भी ज्यादा संख्या में मतदाता मौजूद है। 2019 यानी कि 4 साल पहले जब लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे उस समय 18 लाख 53 हजार लोगों ने चुनाव किया था। लेकिन यह बात 4 साल पुरानी है अगर हम अब की बात करें तो यह संख्या करीब डेढ़ लाख के आसपास बढ़ चुकी है। इसलिए हाल ही में लगभग 2000000 मतदाताओं द्वारा वोट दिए जाएंगे।

AMBALA NEWS : 9 विधानसभा हलके हैं शामिल

अंबाला लोकसभा सीट में कुल 9 विधानसभा हलके पड़ते हैं। इन 9 विधानसभा हलके में अंबाला शहर के चार अंबाला कैंट, मुलाना और नारायणगढ़ पंचकूला जिले के कालका और पंचकूला और यमुनानगर जिले के चार में से तीन साडोरा आरक्षित, जगाधरी और यमुना नगर विधानसभा हलके शामिल है और जिले का चौथा रादौर हल्का कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।

Tags: ,

Leave a Reply