Ayushman Bharat Yojana 2 : 35 करोड लोगों के लिए खुशखबरी मोदी सरकार चुनाव से पहले देगी यह तोहफा

Ayushman Bharat Yojana 2 :- मोदी सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के फायदे के लिए और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना चलाई गई थी। मोदी सरकार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आयुष्मान भारत योजना के दूसरे चरण की घोषणा कर सकते हैं। इस योजना को आयुष्मण भारत के नाम से जाना जाएगा। इस योजना से भारत के 35 करोड़ मिडिल क्लास लोगों को फायदा होगा‌। आइए जानते हैं सरकार द्वारा इस योजना में क्या बदलाव किए जाएंगे।

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Bharat Yojana 2 : जल्द ही चलाई जाएगी आयुष्मान भारत योजना दो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता लगा है कि भारत में चलाई गई आयुष्मान भारत योजना की तरह ही आयुष्मान भारत योजना 2 को लागू किया जाएगा। फिलहाल सरकार द्वारा इस योजना पर खर्च होने वाले पैसे और चुनौतियों को ध्यान रखकर अलग-अलग विकल्प पर विचार किए जा रहे हैं। इस नियम के लागू होने के बाद जो मिडिल क्लास लोग इनकम टैक्स भरते हैं वह भी इसका फायदा उठा पाएंगे।

Ayushman Bharat Yojana 2 : वित्त मंत्रालय के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा

इस योजना को लेकर सरकार की तरफ से बजट में ऐलान किया गया है कि इनकम टैक्स के लिए ₹700000 तक की आय वालों को छूट दी जाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीमा कंपनी के लिए वित्तीय सहायता समेत विभिन्न विकल्प पर विचार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चर्चा के बाद वित्त मंत्रालय के सामने भी यह प्रस्ताव रखा है। आयुष्मान भारत योजना की तरह ही आयुष्मान भारत 2 में भी व्यक्ति को स्वास्थ्य के लिए ₹500000 का कवर देने का विचार चल रहा है। इस योजना को व्यक्तिगत टॉपअप के आधार पर लाए जाने की चर्चा चल रही है। साथ ही मिडिल क्लास परिवार वालों को इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से भी किफायती दामों पर बेसिक हेल्थ कवरेज दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना 2018 में चलाई गई थी। इस योजना के तहत 10 करोड परिवारों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है।

Ayushman Bharat Yojana 2 : ₹500000 तक मिलेगी इलाज में छूट

2018 में चलाई गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ अभी तक उन्हीं लोगों को मिल रहा है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। इस योजना को शुरू करने का मकसद गरीब और असहाय परिवार में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर होने वाले खर्च में मदद करना और गुणवत्ता पूर्वक इलाज उपलब्ध कराना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवार 1 साल के अंदर बीमार होने पर ₹500000 तक के इलाज में छूट दी जाती है।

Ayushman Bharat Yojana 2 : देश की 75 फ़ीसदी लोगों को होगा फायदा

आयुष्मान भारत योजना दो मिडिल क्लास लोगों के लिए चलाई जाएगी। इस योजना के तहत पहले 50 करोड़ लोगों को कवर किया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण शुरू होगा जिसमें 90 करोड लोगों तक पहुंचने की कोशिश रहेगी‌। इस योजना से देश की कुल आबादी का 75 फ़ीसदी लोगों को सहायता मिलेगी।

Tags: , ,

Leave a Reply