RAINY SEASON DISEASES : बारिश में होने वाली बीमारियों से रहे सावधान

RAINY SEASON DISEASES : नई दिल्ली :- मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में 14 राज्य में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। वही पांच राज्य में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बेमौसम बारिश होने के कारण इस बार मई के महीने में मौसम काफी ठंडा हो गया है। इस बेमौसम बारिश के कारण इंफेक्शन और कई बीमारियां भी हो सकती हैं। बदलते मौसम के कारण कभी ठंड तो कभी गर्मी से खुद को सेव करना बहुत मुश्किल हो गया है। आज हम आपको बताएंगे कि बेमौसम बारिश होने की वजह से क्या-क्या बीमारियां हो सकती है और उनसे बचने के क्या उपाय होते हैं।

RAINY SEASON DISEASES : बारिश में होने वाली बीमारियों से रहे सावधान

RAINY SEASON DISEASES : बारिश में बीमार होने से बचें

चिलचिलाती धूप और उमस में जैसे ही बारिश होती है तो लोगों को बहुत खुशी होती है। परंतु बारिश के बाद भी काफी मुसीबत झेलनी पड़ती है। बेमौसम बारिश होने की वजह से काफी सारी बीमारियां भी तेजी से फैलती है। बारिश के बाद मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है जिससे बीमारी भी काफी बढ़ जाती है और यह बीमारियां जानलेवा भी हो सकती है।

RAINY SEASON DISEASES : सर्दी जुकाम

बेमौसम बारिश होने की वजह से वातावरण में काफी बदलाव होता है। इससे सर्दी जुकाम होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसे इन्फ्लूएंजा भी कहते हैं। बारिश के मौसम में यह एक नॉर्मल बीमारी है। इस मौसम में कुछ इनफेक्शियस वायरस सांस की नली के ऊपरी हिस्से को इन फैक्ट कर के नाक और गले को प्रभावित करते हैं, जिससे हमें बंद नाक, गले में दर्द, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

RAINY SEASON DISEASES : डायरिया

बारिश के मौसम में डायरिया होना आम बात है। डायरिया बैक्टीरिया के इंफेक्शन के कारण होता है। इससे पेट में मरोड़ होने के साथ-साथ दस्त भी लगते हैं। यह खास तौर पर बारिश में गंदा पानी और बाहर की चीजें खाने से होता है।

RAINY SEASON DISEASES : फूड पॉइजनिंग

बदलते हुए मौसम में फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। फूड प्वाइजनिंग होने से हमें पेट में ऐठन उल्टी और दस्त की प्रॉब्लम होती है। शरीर में कमजोरी लगने लगती है। बाहर का स्ट्रीट फूड खाने से फूड पॉइजनिंग के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

RAINY SEASON DISEASES : स्किन एलर्जी

बारिश होने के बाद हवा में नमी बनी रहती है। नमी से शरीर में फंगस और बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जिससे हमें फंगल इनफेक्शन जैसे स्किन पर दाद, खुजली, दाने, एथलीट फुट और नेल इनफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

RAINY SEASON DISEASES : मलेरिया

बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। मलेरिया भी मच्छर के कारण ही होता है। मादा एनाफिलीज के काटने से मलेरिया की बीमारी होती है। जगह जगह बारिश का पानी भर जाने से यह मच्छर पैदा होते हैं। इसलिए बरसात के मौसम में मलेरिया होने का डर ज्यादा हो जाता है।

RAINY SEASON DISEASES : चिकनगुनिया

चिकनगुनिया की बीमारी भी मच्छरों से ही फैलती है। चिकनगुनिया में व्यक्ति को बुखार होता है, जिसका इंफेक्शन पेशेंट के जोड़ों पर होता है। चिकुनगुनिया होने के बाद पेशेंट को जोड़ों में तेज दर्द होता है।

RAINY SEASON DISEASES : क्या-क्या रखें सावधानियां

काफी बार हम किसी कारण से बारिश में भीग जाते हैं और उसके बाद धूप निकल आती है। ऐसी सिचुएशन में हम बीमार न पड़े इसलिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

  • हमें बीमार होने से बचने के लिए फ्रिज में रखी ड्रिंक और फ्रोजन फूड नहीं खाना चाहिए।
  • इस मौसम में बैक्टीरिया और फंगस बहुत तेज डेवलपर होते हैं ऐसे में पालक, मेथी के पत्ते, पत्ता गोभी फूल गोभी जैसे खुली हरे पत्ते वाली सब्जियां खाने से बचना चाहिए।
  • स्ट्रीट फूड नहीं खाना चाहिए और बाहर से जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्चा और पका खाना भी नहीं खाना चाहिए।
  • स्मोकिंग लंक्स को इनफेक्ट करता है तो वही अल्कोहल से इम्यूनिटी कम होती है और हमारी हड्डियां और मसल्स दोनों कमजोर होते हैं। इस मौसम में हमें स्मोकिंग और अल्कोहल से बचना चाहिए।
  • बारिश में भीगने से शरीर में डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा होने लगती है, जिससे स्किन एलर्जी और फंगल इंफेक्शन बढ़ सकता है। बारिश में हमें भीगने से बचना चाहिए और छांव वाली जगह पर रुक जाना चाहिए।

RAINY SEASON DISEASES : मच्छरों से कैसे बचें

  • मच्छरों से बचने के लिए हमें हमारे एंट्री गेट पर जाली वाला दरवाजा लगवाना चाहिए।
  • घर के आसपास साफ सफाई रखनी चाहिए और गंदे पानी को इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।
  • शाम के समय बाहर घूमते हुए हमेशा फुल स्लीव के कपड़े और जूते और मोजे पहनकर ही बाहर जाना चाहिए।
  • पूरे शरीर पर नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर बॉडी पर लगाना चाहिए।
  • नगर निगम से फागिंग और मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव करवाना चाहिए।

RAINY SEASON DISEASES : फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें

फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • सूखे और हवादार जूते चप्पल को पहनकर ही बाहर जाना चाहिए।
  • कभी भी गीली स्किन पर मोइस्चराइज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्क्रीन को धोकर साफ कर के सुखा कर ही मोइस्चराइज का यूज़ करें।
  • फंगल इंफेक्शन जिनको ज्यादा होता है उनको हमेशा  सूती और ढीले वाले कपड़े पहनने चाहिए।
  • अपने नाखूनों को समय समय से काटते रहे ताकि नाखूनों में मेल जमाना हो सके।
  • अपने बालों को भी समय समय पर was करें और उन्हें साफ और सूखा रखें।
Tags:

Leave a Reply