PM NEWS : केंद्र सरकार मन की बात के 100वें एपिसोड पर लांच करने जा रही है ₹100 का सिक्का

PM NEWS :  नई दिल्ली :- अभी तक सरकार ने 500 और 2000 के नए नोटों को लांच किया था। परंतु इस बार सरकार ₹100 का सिक्का लांच करने जा रही है। आने वाली 30 अप्रैल को मन की बात का 100वां एपिसोड पूरा होने वाला है। इसी खुशी में इस दिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार ₹100 का सिक्का लांच करेगी।

PM NEWS :  जल्द लांच होगा ₹100 का सिक्का

अभी तक मार्केट में ₹100 का नया और पुराना नोट देखने को मिलता है। परंतु अब जल्द ही बाजार में ₹100 का सिक्का भी देखने को मिलेगा। जी हां, केंद्र सरकार जल्द ही ₹100 का सिक्का लॉन्च करने वाली है। इस सिक्के को लॉन्च करने की खास वजह यह है कि इस सिक्के को 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात के शो एपिसोड पूरा होने पर लॉन्च किया जाएगा। इस सिक्के पर ₹100 के साथ-साथ ₹100 मन की बात भी लिखा होगा। आइए जानते हैं कैसा दिखने वाला है यह नया ₹100 का सिक्का।

PM NEWS :  मन की बात के शो एपिसोड होंगे पूरे

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने जनता के लिए मन की बात एक कार्यक्रम चलाया था। 30 अप्रैल को मन की बात का 100 वां एपिसोड पूरा होगा। इसीलिए इस एपिसोड को खास बनाने के लिए काफी सारी तैयारियां की जा रही हैं। इस दिन को और भी ज्यादा खास और यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार ₹100 का नया सिक्का लांच करेगी।

PM NEWS :  सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला ₹100 का सिक्का गोल होगा। इसकी गोलाई 44 एमएम की होगी। इसको बनाने में 4 मेंटल प्रयोग होंगे। इसमें चांदी, तांबा, निकिल और जस्ता का इस्तेमाल किया जाएगा। इस नए सिक्के के फ्रंट पार्ट पर सेंटर में अशोक पिलर बना होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। इस के लेफ्ट साइड में भारत और राइट साइड में इंडिया लिखा होगा। अशोक पिलर के नीचे ₹100 लिखा होगा। इस सिक्के का नाम मन की बात सो रुपए रखा जाएगा।

PM NEWS :  सिक्के के दूसरी साइड लिखा होगा मन की बात

अगर हम ₹100 के सिक्के की दूसरे साइड की बात करें तो दूसरे साइड मन की बात के शो में एपिसोड के लिए साउंड वेव्स के साथ माइक्रोफोन बना होगा। माइक्रोफोन के ऊपर 2023 लिखा होगा। इसके ऊपर और नीचे हिंदी और इंग्लिश में मन की बात सो लिखा होगा। इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा।

PM NEWS :  इससे पहले भी जारी हुआ ₹100 का सिक्का

हाल ही में लॉन्च होने जा रहा है ₹100 का सिक्का कोई पहला सिक्का नहीं है। इससे पहले भी कई बार यह सिक्का जारी किया जा चुका है। हालांकि उसकी वजह अलग-अलग रही है। इससे पहले साल 2010, 2011, 2012, 2014 और 2015 में भी ₹100 के सिक्कों को लांच किया गया था।

PM NEWS :

Tags: , ,

Leave a Reply