Cet Group C haryana भर्ती परीक्षा का सिलेबस तय

Cet Group C Haryana : हरियाणा ग्रुप सी भर्ती सीईटी परीक्षा के माध्यम से होगा जिसकी परीक्षा में पद से संबंधित विषय के 70 फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके संबंध में hssc द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है।

ग्रुप-सी की भर्ती परीक्षा के लिए सिर्फ पद से संबंधित विषय की ही तैयारी से काम नहीं चलेगा। प्रश्न पत्र में संबंधित विषय का वेटेज 70% तय किया है। 10% वेटेज कंप्यूटर से संबंधित प्रश्नों का रहेगा। कंप्यूटर, जनरल नॉलेज, गणित, विज्ञान, भूगोल, इतिहास, रीजनिंग के प्रश्नों का वेटेज 20% रखा है।

Cet Group C haryana भर्ती परीक्षा का सिलेबस तय

कंप्यूटर व रीजनिंग आदि का जो 30% वेटेज रखा है, वह एमए व इंजीनियरिंग के अलावा 10वीं + डिप्लोमा किए युवाओं के लिए भी है।

यानी प्लंबर, कुक जैसे पदों के लिए भी कंप्यूटर जनरल नॉलेज, गणित, भूगोल, पर्यावरण व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। 30% का यही वेटेज सिविल इंजीनियर, कंप्यूटर इंजीनियर, अकाउंट्स व एग्रीकल्चर से संबंधित पदों के लिए लागू होगा।

एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल खदरी का कहना है कि ग्रुप-सी की परीक्षा को सिलेबस जारी कर दिया है।इसमें विषय विशेष के अलावा 30% वेटेज कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान व अन्य विषयों का रहेगा।

Cet Haryana Group C Posts SYLLABUS FOR SKILL / WRITTEN TEST

http://143.110.250.32/

Tags:

Leave a Reply