CM NEWS : यमुनानगर में मुख्यमंत्री ने 275 बिस्तरों वाले मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल का किया उद्घाटन

CM NEWS : यमुनानगर :- काफी समय से यमुनानगर में 275 बिस्तर वाले मुकंदलाल जिला नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्यक्रम चल रहा था। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अस्पताल का उद्घाटन किया है और साथ ही 17 जिलों में 40 स्वास्थ्य संस्थाओं का भी उद्घाटन करके उन्हें जनता को समर्पित किया है। इन संस्थाओं को बनाने में लगभग 232 करोड़ों रुपए की लागत आई है। उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने साथ ही एक घोषणा भी की है जिसमें कहा है कि पंप रोड, डीएमडी व स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी इत्यादि 55 दुर्लभ बीमारियों से जो भी मरीज ग्रसित होगा उसको सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन मरीजों को सरकार हर महीना 2750 रुपए पेंशन के रूप में देगी। इससे पहले सरकार थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर स्टेज 3 एवं कैंसर स्टेज 4 के मरीजों को पेंशन देती थी। अब से इन बीमारियों के साथ-साथ 55 बीमारियों को भी इस सूची में जोड़ दिया गया है। पेंशन देने के लिए सरकार ने ₹250000000 का बजट रखा है।

CM NEWS :

CM NEWS : बीमार लोगों को दी जाएगी पेंशन

पिछले साल हिमोफीलिया बीमारी से लगभग 3000 मरीज ग्रसित थे वही कैंसर स्टेज 3 और 4 से 4000 मरीज और 55 दुर्लभ बीमारियों के लगभग 1000 मरीज पाए गए थे। सरकार द्वारा इन सभी को पेंशन देकर आर्थिक मदद की गई थी। जो 55 दुर्लभ बीमारियां सूची में ऐड की गई है उन सभी को वेबसाइट पर चिन्हित किया गया है। अगर कोई व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित है और पर वह भी पेंशन का लाभ उठाना चाहता है तो वह व्यक्ति वेबसाइट पर अपनी मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। यमुनानगर में उद्घाटन समारोह में प्रधान मुख्यमंत्री के साथ साथ गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल और विधायक श्री घनश्याम अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य वहां पर मौजूद थे।

CM NEWS : यमुनानगर के अस्पताल में आई 100 करोड़ रुपए की लागत

हाल ही में यमुनानगर के मुकंदलाल जिला नागरिक अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इस अस्पताल को बनाने में 100 करोड रुपए खर्च हुए हैं। यमुनानगर के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने भिवानी, करनाल, फतेहाबाद, रोहतक, कैथल, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, पंचकूला, चरखी दादरी, जींद, यमुनानगर, हिसार, गुरुग्राम, नारनौल और कुरुक्षेत्र में भी 46 संस्था का उद्घाटन किया है। इन संस्थाओं में एक जिला सिविल अस्पताल, दो उपमंडल सिविल अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक शहरी स्वास्थ्य केंद्र, एक मातृ एवं शिशु अस्पताल, 8 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 15 स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और 15 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए गए थे। इन सब का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा ही किया गया है।

CM NEWS : डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए खोले जाएंगे नए कॉलेज

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाषण देते हुए कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हर साल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट को बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं अस्पतालों में डॉक्टर की संख्या बढ़ाई जाए इसके लिए भी सरकार समय-समय पर नया कुछ करने की कोशिश कर रही है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार हर प्रदेश में लगभग 28000 डॉक्टर होने चाहिए, जबकि हरियाणा में सरकारी और निजी मिलाकर डॉक्टरों की संख्या केवल 13000 है। 2014 की बात करें तो उस समय केवल 750 एमबीबीएस सीट थी। इसके बाद कॉलेजों में एमबीबीएस की सीट को बढ़ाया गया और नए मेडिकल कॉलेज भी खोले गए। अभी यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इतना ही नहीं सात मेडिकल कॉलेज का निर्माणाधीन होने की घोषणा हो चुकी है। इन कॉलेज के बनने के बाद एमबीबीएस की संख्या को बढ़ाकर 3000 कर दिया जाएगा। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ की संख्या को धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा। पंचकूला में भी जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा भालकी माजरा में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए जमीन की सारी प्रक्रिया भी हो चुकी है। जल्द ही इसका भी निर्माण किया जाएगा।

Tags: ,

Leave a Reply