HARYANA JOBS : भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने उठाया एक कदम, जल्द 24 सीवीओ को किया जाएगा नियुक्त

HARYANA JOBS : चंडीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक बड़ी शुरुआत की है। हरियाणा के सरकारी विभागों, व बोर्ड निगमों में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी नजर रखने के लिए सरकार ने पब्लिक डीलिंग और भ्रष्टाचारी संभावित विभागों में चीफ विजिलेंस ऑफिसर नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसकी प्रक्रिया लास्ट स्टेज पर है। फिलहाल 24 सीवीओ के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। 70 से अधिक अधिकारियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। उनमें से 24 के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इनस सीवीओ का चयन मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देश पर सीवीओ नियुक्त किए जाएंग।

HARYANA JOBS :

HARYANA JOBS :  हरियाणा में चीफ विजिलेंस ऑफिसर होंगे नियुक्त

दरअसल राज्य में भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे थे इसलिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। पहले इस स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का नाम बदलकर एंटी करप्शन ब्यूरो किया जा चुका है। भ्रष्टाचार के मामलों में इस ब्यूरो ने पिछले कुछ महीनों से पूरी गति पकड़ी हुई है। कई मामलों में एंटी करप्शन ब्यूरो की फजीहत भी हो चुकी है। कुछ समय पहले कई ऐसे मामले भी सामने आए थे जिनमें भ्रष्टाचारी आरोपियों को पकड़ा गया था और उनके ऊपर कार्यवाही की जानी थी लेकिन बाद में कुछ हल नहीं हुआ। ऐसे ही एक मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा एक अधिकारी को जमानत दी जा चुकी है। इसीलिए अब सीवीओ में अधिकारियों को नियुक्त किए जाने की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह तक इस पर फैसला हो सकता है।

HARYANA JOBS :  भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नियुक्त किए जाएंगे सीवीओ

सरकार का कहना है कि सबसे पहले उन पब्लिक ऑफिस में सीवीओ को लगाया जाएगा जहां पर सबसे ज्यादा पब्लिक डीलिंग होती है और पैसों का लेनदेन ज्यादा होता है। विभागों के बजट और उनकी महत्वता के हिसाब से अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। इन अधिकारियों को नियुक्त करने से पहले विज्ञापन जारी किए थे। छटनी के बाद ही 24 सीवीओ को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

HARYANA JOBS :  ऑनलाइन इंडिया सर्विस के अधिकारियों को कर सकते हैं नियुक्त

सीवीओ के पद पर नियुक्ति के लिए ऑल इंडिया सर्विस यानी आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी भी चुने जा सकते हैं। आर्मी से रिटायर हुए अधिकारियों के अलावा न्यायिक सेवाओं से रिटायर हो चुके अधिकारियों को भी सीवीओ में नियुक्ति मिल सकती है।

HARYANA JOBS :  इन विभागों पर है नजर

हरियाणा के विभिन्न विभागों व बोर्ड निगमों में सीवीओ ऑफिसर तैनात होंगे। पुलिस, रेवेन्यू डिपार्टमेंट, शहरी स्थानीय निकाय विकास एवं पंचायत मंडी बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, पब्लिक हेल्थ, कृषि सहित उन सभी विभागों में इनकी नियुक्ति होगी जहां पर भ्रष्टाचार होने की संभावना ज्यादा होती है और जहां पर पब्लिक डीलिंग भी ज्यादा होती है।

Tags: ,

Leave a Reply