CUET UG 2023 में नौ सब्जेक्ट के लिए छात्रों को दिया जाएगा एक्स्ट्रा टाइम

CUET UG 2023 : सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी एडमिशन के लिए cuet एग्जाम करवाया जाता है जिसे nta द्वारा आयोजित किया जाता है। Cuet ug परीक्षा 21 मई से शुरू हो गई है।

2023 में cuet ने कुछ खास सब्जेक्ट में प्रवेश परीक्षा देने का समय बढ़ाया है। जिस से student को एग्जाम पूरा करने में समस्या नही होगी बता दें की छात्रों को Entrance Exam देने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। जबकि अन्य विषयों के पेपर को हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।

CUET UG 2023 में पहली बार दिया जाएगा एक्स्ट्रा टाइम

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक रिपोर्ट में बताया था कि अबकी बार CET UG 2023 परीक्षा में पहली बार Accountancy, Computer Science सहित कुल नौ विषयों में entrance exam के लिए छात्रों को एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। यह फैसला nta and ugc ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की मांग पर लिया है इस फैसले के अनुसार extra समय उन्हें question paper पढ़ने से लेकर लिखने तक दिया जाएगा। अर्थात इन सब्जेक्ट की परीक्षा में एक घंटे का समय मिलेगा।

CUET UG 2023 में नौ सब्जेक्ट के लिए छात्रों को दिया जाएगा एक्स्ट्रा टाइम

CUET UG 2023 में निगेटिव मार्किंग होगी क्या?

CUET UG एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है या नही आपको बता दें की एनटीए की सीईटी यूजी 2023 पॉलिसी के तहत CUET UG 2023 में निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत उत्तर पर एक अंक कट जाएगा।

इसके साथ ही यदि किसी पेपर में किसी प्रश्न के एक से अधिक उत्तर सही होते है तो उन छात्रों को पांच अतिरिक्त अंक भी मिलेंगे जिन्होंने उनमें से ही किसी एक का विकल्प चुना होगा। यदि पेपर में किसी प्रश्न का उत्तर गलत होगा तो सबसे सही उत्तर देने वाले छात्र को भी पांच अंक मिलेंगे।

बता दें की सीयूईटी यूजी 2023 में 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी कोर्स में से ही प्रश्न जाएंगे जिसकी तैयारी आपको करनी चाहिए।

CUET UG 2023 में कौनसे सब्जेक्ट पर अतिरिक्त समय मिलेगा।

  • अकाउंटेंसी
  • इकोनॉमिक्स
  • कंप्यूटर साइंस
  • फिजिक्स
  • इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस
  • कैमेस्ट्री, मैथ्स
  • एप्लाइड मैथ्स
  • जनरल टेस्ट
Tags: , , , , ,

Leave a Reply