Kisan News : किसान ने बनाई ऐसी मशीन, यह मशीन करेगी 10 लोगों का काम

Kisan News : चंडीगढ़ :- आज के समय में लोग काम को और भी ज्यादा आसान बनाने के लिए कुछ ना कुछ नए अविष्कार में लगे रहते हैं। हाल ही में पता लगा है कि यमुनानगर के गांव दामला के रहने वाले धरमबीर कंबोज ने भी काफी सारे आविष्कार किए हैं। पहले उन्होंने एक मल्टीपरपज मशीन बनाई थी, जिसमें उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया था और 21 दिन तक अपने पास धर्मवीर को मेहमान बनाकर ठहराया गया था। कुछ समय पहले धर्मवीर ने अपने पोते दैवीक के आईडी पर भी एक नई मशीन बनाई है। इस नई मशीन की सहायता से अब 10 मजदूरों का काम एक साथ हो पाएगा।

kisan news

Kisan News : एक मशीन से होगा 10 मजदूरों का काम

धर्मवीर द्वारा बनाई गई यह नई मशीन बिना पेट्रोल डीजल से चलती है। इस मशीन को एक बार चार्ज करने पर यह मशीन 10 मजदूरों का काम करती है। इसकी बैटरी को सौर ऊर्जा से चार्ज कर सकते हैं। इस मशीन की सहायता से हम बागवानी काम खेती का काम आसानी से कर सकते हैं। उनका कहना है कि उनका पोता जो दैविक है वह चौथी कक्षा में पढ़ता है। उसने लेबर की कमी व महंगाई को लेकर इसका आईडिया दिया था जिस पर उन्होंने यह मशीन बनवाई है।

Kisan News : किसानों को भी पसंद आ रही है मशीन

धर्मवीर द्वारा बनाई गई इस मशीन को देखने के लिए आसपास के किसान और लोग आ रहे हैं। किसानों ने भी इस मशीन में अपनी रुचि दिखाई है। किसानों का कहना है कि इससे मजदूरों की कमी को पूरा किया जा सकता है। धर्मवीर इसी महीने 4 दिन तक राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित नवाचार उधमिता कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस कार्यक्रम में देश व विदेश के उद्यमी में भाग ले रहे हैं।

Tags: ,

Leave a Reply