CNG PNG : 2 साल में पहली बार दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी के दामों में आई गिरावट जाने कितना है प्राइस

CNG PNG नई दिल्ली :- दिल्ली वालों के लिए आई एक बहुत बड़ी खुशखबरी। अब से दिल्ली वालों को कम कीमत पर मिलेगी पीएनजी और सीएनजी। जी हां दिल्ली में सीएनजी और पाइपलाइन वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतों में शनिवार को छह रुपये तक की कटौती कर दी गई। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें आज से 5.97 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमतें करीब 5 रुपये प्रति एससीएम कम हो जाएंगी। पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में गिरावट आने से लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।

CNG PNG : 2 साल में पहली बार दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी के दामों में आई गिरावट जाने कितना है प्राइस

CNG PNG : दिल्ली वालों को मिली महंगाई से राहत

लगातार बढ़ रहे दामो से सीएनजी और पीएनजी में काफी महंगाई हो गई थी। केंद्र सरकार के गैस के दामों को निर्धारित करने वाली प्रक्रिया में बदलाव करने के बाद सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ी गिरावट की है। राजधानी में सीएनजी की कीमतें आज से करीब 6 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमतें 5 रुपये प्रति एससीएम कम हुई हैं। करीब दो साल बाद सीएनजी की कीमतों में यह गिरावट आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सीएनजी की नई कीमतें रविवार सुबह 6 बजे से और पीएनजी की कीमतें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। पिछले दो साल से सीएनजी और पीएनजी की बढ़ती कीमतों से आम लोग परेशान हो गए थे। दो साल में सीएनजी और पीएनजी के दाम लगभग दोगुने हो गए। पेट्रोल और सीएनजी के बीच का अंतर कम होने की वजह से लोग सीएनजी गाड़ियों को खरीदने से परहेज कर रहे थे। वहीं बार-बार बढ़ रही इन कीमतों का असर महंगाई पर भी पड़ रहा था। ट्रांसपोर्ट के चार्ज बढ़ने की वजह से चीजें महंगी हो रही थीं। इस कदम से लोगों को काफी राहत मिली है।

CNG के दाम सबसे पहले दिल्ली में हुए कम

आईजीएल ने देर शाम ट्वीट कर सीएनजी और पीएनजी की नई कीमतों की घोषणा की। दिल्ली और आसपास के शहरों की बात करें तो सीएनजी की कीमतों में सबसे अधिक कमी राजधानी दिल्ली में ही आई है। यहां सीएनजी की कीमतें 5.97 रुपये प्रति किलो तक कम हुई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में 4.92 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी में सीएनजी की कीमतें सबसे सस्ती हैं। अब रविवार सुबह 6 बजे से दिल्ली के सीएनजी पंपों में सीएनजी के रेट 73.59 रुपये प्रति किलो होंगे। गुरुग्राम में यह कीमतें 82.62 रुपये प्रति किलो रहेगी। पीएनजी के रेट दिल्ली और इससे लगते शहरों में आईजीएल ने पांच रुपये कम किए हैं।

CNG PNG : दिल्‍ली में CNG की सप्लाई कम होने से लगी लंबी कतारें

इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सेक्रेटरी नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि कीमतों में कमी आने से राहत तो मिलेगी। सीएनजी की कीमतें लगभग डीजल के बराबर आ चुकी थीं, इसलिए दिल्ली एनसीआर के ट्रांसपोर्टरों पर इसका असर पड़ रहा था। कीमतें कम करने के साथ सप्लाई को बढ़ाना भी जरूरी है। सप्लाई कम होने की वजह से सीएनजी पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। इसकी वजह से ट्रांसपोर्टरों का काफी समय खराब हो रहा है। काफी समय के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम में गिरावट आई है। सीएनजी के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए थे कि लोग रेंज की गाड़ी लेना Avoid कर रहे थे।

Tags:

Leave a Reply