CMO NEWS : अब से पोर्टल से होगी समस्याओं और सुझाव पर कार्रवाई की निगरानी

CMO NEWS : चंडीगढ़ :- केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए Portal लागू की है। केंद्र सरकार के साथ-साथ कुछ राज्य सरकार ने भी नए-नए पोर्टल जारी किए हैं, जिसके तहत लोगों को नई नई सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। काफी बार लोगों की कुछ शिकायतें होती हैं जिन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचाना होता है ऐसे में अब लोग अपनी शिकायतों और सुझावों को पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए सीएम ग्रीवेंसिंज रिड्रेसल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम जनसंवाद पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से अब जनता अपनी शिकायतों और सुझावों को जिला एवं मुख्यालय स्तर पर पोर्टल पर अपलोड कर सकती है।

CMO NEWS : अब से पोर्टल से होगी समस्याओं और सुझाव पर कार्रवाई की निगरानी

CMO NEWS : मुख्यमंत्री ने लांच किया एक पोर्टल

पोर्टल को लेकर मुख्यमंत्री का कहना है कि हर शनिवार को सभी शिकायतों को देखा जाएगा और उसके बाद एक ऑडियो कॉन्फ्रेंस की जाएगी, जिसके माध्यम से किसी एक वर्ग के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। साथ ही विभिन्न जिलों में जाकर 3 दिन के प्रवास में लोगों से सीधा संवाद करेंगे। भिवानी, पलवल और कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री लोगों से संवाद कर चुके हैं। इसके बाद 13 मई से लेकर 15 मई के बीच मुख्यमंत्री सिरसा के विभिन्न गांवों के लोगों के साथ संवाद करेंगे। अब से जारी किए गए पोर्टल पर संवाद कार्यक्रम के तहत जो भी समस्या सामने आएगी उन सभी समस्याओं को और सुझावों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और उसका पूरा लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। जो भी समस्या जितनी जल्दी दूर हो पाएगी उन सबको जल्द से जल्द दूर किया जाएगा।

CMO NEWS : राइट टू सर्विस एक्ट के तहत दी जाएंगी 600 से अधिक सेवाएं

मुख्यमंत्री का कहना है कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत 600 से भी अधिक सेवाएं आती है। लोगों की समस्याओं का निदान के लिए शहरी स्तर पर नगर दर्शन पोर्टल एवं गांव स्तर पर ग्राम दर्शन पोर्टल बनाए गए हैं। अब से इन पोर्टल की सहायता से आम नागरिक भी घर पर बैठकर ही अपनी समस्याओं एवं विकास कार्य के लिए सुझाव अपलोड कर सकते हैं।

Tags: ,

Leave a Reply