Advertisements

Cmo News : हरियाणा सरकार की तरफ से पत्रकारों के लिए आई खुशखबरी, पत्रकारों की पेंशन में होगी वृद्धि

Cmo News चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने दी हरियाणा के पत्रकारों को बहुत बड़ी खुशखबरी। संत धन्ना भगत जयंती के अवसर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकार की पेंशन को ₹10000 से बढ़ाकर ₹11000 करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि आज से पत्रकारों की पेंशन राशि ऑटोमेशन मोड पर DA में वार्षिक वृद्धि के अनुपात से बढ़ाई जाएगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Cmo News : हरियाणा के पत्रकारों के लिए खुशखबरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में आयोजित हो रहे दो दिवसीय अखिल भारतीय मीडिया मीट कनफेडरेशन ऑफ न्यूज़पेपर एंड न्यूज़ एजेंसी एंपलॉयर्स आर्गेनाइजेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ट्रिब्यून कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए एक समृद्धि चीन भेंट किया। भेंट के साथ-साथ उन्होंने मुख्यमंत्री का काफी अच्छे से स्वागत किया। आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनुकूल कार्य का वातावरण सुनिश्चित करने व उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए एक प्रिंट मीडिया उद्योग अपेक्षित साधन प्रदान करने के लिए घोषणा की। उन्होंने कहा है कि प्रिंट मीडिया हमेशा प्रासंगिक और विश्वसनीय होना चाहिए और हित धारकों को इसके लिए आगे बढ़ना चाहिए। सीएम खट्टर का कहना है कि समाचार को व्यापक प्रसार सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं का मीडिया संदेश में काफी अच्छा योगदान रहा है। उन्होंने सभी देश के पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने की योजना बनाई है।

Cmo News

Cmo News : पेंशन बढ़ाने की हुई थी मांग

मीडिया वेल्बीनग एसोसिएशन ने हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने के लिए मांग की थी। संस्था के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने सीएम मनोहर लाल खट्टर की आज की इस सभा की घोषणा का काफी अच्छे से स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया।

Tags: ,

Leave a Reply