PPP HARYANA : सरकार जल्द पीपीपी मोड पर लाने या लीज पर देने का विचार कर रही है: कंवर पाल गुज्जर

PPP HARYANA : नई दिल्ली :- प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में जब कांग्रेस की सरकार थी तब नौकरी के लिए काफी भेदभाव हुआ करता था। उस समय कांग्रेस के अधिकारी अपने ही बच्चों को नौकरी दिलवाते थे। लेकिन आज के समय में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। बिना भेदभाव लोगों को रोजगार दिये जा रहे हैं। जिस भी बच्चे में टैलेंट है और जो भी एससीएस कै परीक्षा अपनी मेहनत से पास करते हैं उन्हीं को नौकरियां दी जाती हैं। साथ ही मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंचायतों में सीधे 1100 करोड़ रुपए दिए चाहे सरपंच कांग्रेस से संबंधित था या फिर भाजपा से, चाहे जिला परिषद सदस्य या फिर विधायक। किसी भी दल के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने सड़क को वापिस से ठीक करने के लिए सभी दलों के विधायकों से लिख कर देने के बाद 25- 25 करोड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने सभी स्कूलों को बिना भेदभाव के अपग्रेड किया, साथ ही सभी जिलों में संस्कृति मॉडल स्कूल भी चलाए। 20 किलोमीटर से कम दूरी पर बच्चियों को कॉलेज में शिक्षा दिलवाने का वादा किया। हरियाणा में अब कांग्रेस सरकार की तरह कोई भी भेदभाव नहीं हो रहा है। हमारी सरकार निष्पक्षता का उदाहरण है।

PPP HARYANA

PPP HARYANA : जनता का विश्वास जीतने में हुए सफर

जननायक जनता पार्टी के उपमुख्यमंत्री से उप हटाने के बयानों पर गुर्जर का कहना है कि हर एक इंसान आगे बढ़ने की इच्छा रखता है। सभी चाहते हैं कि वह उपमुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बने। कभी हमारे आगे भी उप लगा था हम भी इसे हटाना चाहते थे। प्रयास किया और जनता का विश्वास जीतने में हम सफल हुए हमने लोगों का विश्वास जीता जिसके कारण आज हमारा उप हट गया है। हर एक पार्टी का यही मकसद होता है कि पहले प्रदेश में शासन करें और फिर देश के बारे में सोचे।

PPP HARYANA : जनता खुश है तो बना देगी राजा और नाराज है तो उतार कर हटा देती है

गुर्जर ने कहा है कि अब से भाजपा का मुकाबला केवल कांग्रेस से हैं। इनेलो ने कुछ समय पहले एक पदयात्रा शुरू किया था। जिसका अभी तक कोई रिजल्ट नहीं आया है। लेकिन व्यक्ति लोगों के पास जाता है और बात रखता है लेकिन जनता उनकी बातों को कितना सुनती है और कितना साथ देती है यह वक्त देखना अभी बाकी है। जनता जनार्दन ही मालिक है किसी को भी सीट पर बिठाने का श्रेय जनता को ही जाता है। अगर जनता खुश है तो वह किसी को भी राजा बना देती है , लेकिन अगर वही जनता नाराज हो जाती है तो किसी को भी पद से हटा सकती हैं। इसलिए हमें सबसे पहले जनता की समस्या को सुनना चाहिए। उनके सभी दुख दर्द को दूर करना चाहिए यही हमारा फर्ज बनता है।

PPP HARYANA : अरविंद केजरीवाल को देना चाहिए जांच में साथ

गुर्जर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर जांच हुई थी तो आम आदमी पार्टी के लोग सड़कों पर उतर आए थे और कहा कि ईमानदारी का ढोल बजाने और शोर मचाने वाले लोगों की जांच हुई तो यह लोग तिलमिला उठे। लेकिन लंबे समय तक हमारी भी जांच हुई थी हमारे ऊपर भी काफी बार झूठे इल्जाम लगाए गए थे। हमने उस समय सभी जांच का सामना किया और जनता के सामने सब सच बताया। इसलिए सब को जान से डरने की बजाय जांच में साथ देना चाहिए। यह केवल पहली बार नहीं हुआ है कि केजरीवाल के ऊपर ही जांच की गई है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री को भी कई बार बुलाकर बातचीत की गई थी। जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया जाता है। अब अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाया जाता है तो उन्हें भी जांच में सहयोग देना चाहिए। क्योंकि हमारे देश में कानून से ऊपर कोई भी पद नहीं है।

PPP HARYANA : प्रधानमंत्री से भी हुई थी पूछताछ

जांच के लिए तो प्रधानमंत्री मोदी भी 9- 9 घंटे तक पूछताछ का हिस्सा बने हैं। जब प्रधानमंत्री गुजरात में मुख्यमंत्री थे तब उन पर भी काफी बार पूछताछ हुई थी। लेकिन हमने कभी कोई एतराज नहीं किया और जांच से पता लगा कि वह बिल्कुल ही दोषमुक्त है और कोर्ट ने माना कि उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को भी लगता है कि वह बिल्कुल सही है तो उनको जांच का सामना करना चाहिए।

PPP HARYANA : कानून से ऊपर नहीं है राहुल गांधी

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो गई है। इसलिए इनसे अब बंगला खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों पर सवालिया निशान खड़ी कर रही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश के शिक्षा वन और पर्यटन मंत्री कमर पाल गुर्जर ने कहा है कि हमारे देश का संविधान सबसे ऊपर है। हमें अपने संविधान का पालन करना होगा। अगर संविधान में लिखा है कि हम सांसद का हिस्सा नहीं है तो हमें बंगला नहीं मिलेगा उनका कहना है कि कांग्रेस का लंबे समय तक देश पर शासन रहा उसी समय कानून में प्रावधान अगर कर लेते कि गांधी परिवार का कोई व्यक्ति विधायक या सांसद ना भी रहे तो भी उन्हें कोठी देनी पड़ेगी तो हम इस का भी पालन करते। लेकिन अगर अब संविधान में जो कहा गया है हमें उसको समझना होगा। इसलिए राहुल गांधी की जगह कोई भी हो अगर वह सांसद नहीं है तो उसे अब यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

Tags: , , ,

Leave a Reply