GOVT WEBSITE : सरकार ने लांच किया एक खास पोर्टल, 13000 दी जाएंगी सेवाएं

GOVT WEBSITE नई दिल्ली :- आज के समय में ज्यादातर काम हम ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने भी बहुत सी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई हुई है। इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमें केवल घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई योजनाओं के पोर्टल पर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

GOVT WEBSITE

GOVT WEBSITE : एक पोर्टल पर मिलेगी काफी सारी सुविधाएं न

केंद्र सरकार ने लोगों को काफी सारी सेवाएं मुहैया कराई है, जिसके लिए एक पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल का नाम नेशनल गवर्नमेंट सर्विसेज पोर्टल है। इस पोर्टल पर तमाम तरह की सेवाएं घर बैठे मिल जाएगी। इस पोर्टल का लाभ उठाने के बाद हमें बाजार और दुकान के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे‌ आइए जानते हैं इस पोर्टल की डिटेल के बारे में।

GOVT WEBSITE : तेरा हजार से ज्यादा सेवाएं होंगी उपलब्ध

सरकार द्वारा लांच की गई इस नई पोर्टल पर आपको घर बैठे 13000 से भी ज्यादा सेवाएं मिलेंगी। इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको इस पोर्टल पर अपना यूजर आईडी बनाना होगा। यहां पर आप अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को भी लिंक करवा सकते हैं।

GOVT WEBSITE : सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

इस पोर्टल पर आईडी बनाने के बाद व्यक्ति सरकारी नीलामी में भी हिस्सा ले सकता है ।अगर आपने अभी तक बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो वह भी आप ऑनलाइन बनवा सकते हैं। यह सब काम के लिए अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस पोर्टल पर आपको पूरी जानकारी दी जाएगी और आपका काफी समय भी बचेगा।

GOVT WEBSITE : काफी सारी सेवाएं है उपलब्ध

केंद्र सरकार द्वारा लांच किए गए इस पोर्टल पर रक्षा मंत्रालय की 121 सेवाएं, पैट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री कि 100 सेवाएं, पर्सनल पब्लिक ग्रीवांसे एंड पेंशंस मिनिस्ट्री के 60 सेवाएं, शिक्षा विभाग की 46 सेवाएं, अल्पसंख्यक मंत्रालय की 39 सेवाएं, विदेश मंत्रालय की 38 सेवाएं इस पर उपलब्ध है।

GOVT WEBSITE : निर्धारित वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन

अगर आप इस पोर्टल से सभी सेवाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले निर्धारित वेबसाइट services.india.giv.in पर जाना होगा। इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैटेगरी का चयन कर सकते हैं। यहां पर आपके सामने काफी सारे सर्विस के विकल्प दिखाई देंगे। उनमें से संबंधित पोर्टल पर क्लिक करें यहां पर आपको पूरी जानकारी दी जाएगी।

GOVT WEBSITE : कैसे कर सकते हैं इस योजना के तहत आवेदन

अगर आप सरकार द्वारा चलाई गई काफी सारी योजनाओं में आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल का लाभ उठाकर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। स्टार्टअप इंडिया सीट फंड स्कीम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, न्यू उज्जवला स्कीम, जन औषधि केंद्र जैसी सेवाओं के लिए भी आप यहां पर आवेदन कर सकते हैं।

Tags:

Leave a Reply