HBSE RESULT :हरियाणा शिक्षा बोर्ड आज करेगी 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा

HBSE RESULT : चंडीगढ़ :- फरवरी और मार्च के महीने में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा ली थी। परीक्षा के बाद बच्चों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है‌। क्योंकि रिजल्ट आने के बाद ही बच्चे अगली कक्षा में एडमिशन ले पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि Haryana Education Board 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा कब करेगी।

HBSE RESULT :

HBSE RESULT : कब आएगा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट

HBSE 10TH RESULT : कुछ समय पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षा संपूर्ण हुई थी। इसके बाद सभी को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिणाम घोषित करने की तैयारी में लगी हुई है। बोर्ड की तरफ से अधिकृत एजेंसियों उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद अब परिणाम तैयार करने में जुटी हुई है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड का कहना है कि दसवीं कक्षा का परिणाम 15 मई से 19 मई तक बोर्ड परिणाम घोषित किया जाएगा।

HBSE RESULT : कितने विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

HBSE 10TH RESULT : 27 फरवरी से लेकर 28 मार्च के बीच दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा हुई थी। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर बीपी यादव का कहना है कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 643071 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी‌ इनमें से 296329 बच्चों ने दसवीं की और 263409 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 73240 बच्चों ने दसवीं और 12वीं की परीक्षा ओपन से दी थी। बोर्ड उड़न दस्तों ने इस बार 1819 नकलची पकड़े जिनकी यूएमसी दर्ज की गई। इसके साथ-साथ 24 प्रतिरूपण के केस भी दर्ज किए गए। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पदाधिकारी एचटेट की तर्ज पर रिकॉर्ड समय में परिणाम की घोषणा की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा।

HBSE RESULT : कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

10वीं और 12वीं के बच्चे अपना परिणाम जानने के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर

Result लिंक पर जाना होगा और

फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि आदि भर कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

जिसका आप प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

Tags: ,

Leave a Reply