Haryana Kisan Mela मिलेंगे 30 लाख रुपए तक के इनाम और ट्रैक्टर

Haryana Kisan Mela : हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा हरियाणा कृषि विकास मेला 2023 का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा जो लगातार 3 दिन चलेगा। इस किसान मेले में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए जायेंगे। जिसमे हरियाणा के सभी किसान आमंत्रित किए गए हैं।

  • पहला दिन 10 मार्च, 2023 : स्टिक कृषि एवं फसल विविधिकरण
  • दूसरा दिन 11 मार्च, 2023 : मोटा अनाज सर्वोत्तम स्वाद्य एवं प्राकृतिक खेती
  • तीसरा दिन 12 मार्च, 2023 : कृषि नवाचार

Haryana Kisan Mela

Haryana Kisan Mela : हरियाणा किसान मेले में मिलेंगे इनाम

हरियाणा किसान मेले के लिए जिन्होंने पंजीकरण किया है उनके लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें कईं इनाम शामिल हैं जैसे ट्रैक्टर

हरियाणा किसान https:// agriharyana.gov.in/KMRegistration लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। और इसके साथ ही एचएयू के किसान मेला ग्राउंड में सभी के लिए पंजीकरण काउंटर लगाए गए है। बता दें की जो पंजीकृत किसान मेले में उपस्थित होगा उन्हें ही यह इनाम मिलेंगे।

हरियाणा किसान मेले में 30 लाख रुपए तक के इनाम

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति द्वारा जानकारी दी गई है कि मेले में किसानों को 30 लाख रुपये तक के इनाम भी मिलेंगे जिसमे लकी ड्रा निकाला जाएगा और किसानों का वहां होना जरूरी है। इस मेले में कुल 246 स्टाल एचयू मेले में लगाई जाएगी।

जिसमें कृषि विभाग , बीज विभाग , फर्टिलाइजर, इंसेक्टिसाइड पेस्टिसाइड्स विभाग , सेल्फ हेल्प ग्रुप, मशीनरी, स्टार्टअप व विश्वविद्यालय के अलग अलग विभागों की स्टाल भी लगेगी।

Haryana Kisan Mela मुख्य आकर्षण

  • हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम (बीन, जोगी, नगाड़ा, घुमर, फाग, भांगड़ा, जिंदवा)
  • लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिदिन एक छोटा ट्रैक्टर, सुपर सीडर व पावर विंडर मशीन तथा 12 मार्च, 2023 को बड़ा ट्रैक्टर जीतने का मौका।
  • कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी।
  • फसल प्रतियोगिता ।
  • रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन ।
  • मिट्टी व पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जाँच।
  • प्रश्नोत्तरी सभा (कृषि सम्बन्धित समस्याएं एवं समाधान)।
  • खरीफ फसलों व सब्जियों के प्रमाणित बीजों की जानकारी एवं बिक्री ।

Address: मेला ग्राउंड, नज़दीक गेट नं. 3, बालसमंद रोड, स्थान : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार

Tags: ,

Leave a Reply