HARYANA TODAY WEATHER : 2 दिन और मौसम रहेगा खराब अलर्ट जारी , 60km की रफ्तार से हवा ,कल से प्री मानसून संभव

HARYANA TODAY WEATHER चंडीगढ़ :- देश के कुछ राज्यों में दिन का तापमान 40 से 50 के बीच में पहुंच गया है जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। अगर हम हरियाणा की बात करें तो हरियाणा में भी गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों में गर्मी ज्यादा होने के कारण सिरसा सबसे ज्यादा गरम रहा है। सिरसा का तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया है‌ हिसार का तापमान दूसरे नंबर पर है। हिसार का तापमान कुछ दिनों में 43.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वही 9 जून दोपहर बाद से मौसम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। दो-तीन दिन से हरियाणा के कुछ जिलों में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा की कुछ जिलों में 10 और 11 जून तक कहीं हल्की फुल्की तो कहीं पर जोरदार बारिश हो सकती हैं।

HARYANA TODAY WEATHER

HARYANA TODAY WEATHER : चंडीगढ़ मौसम विभाग

चंडीगढ़ मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार जून में अरब सागर पर एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके कारण पश्चिम से गर्म हवाएं आ रही है जिसके कारण आने वाले दिनो में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

HARYANA TODAY WEATHER हरियाणा के 13 जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में 6 जून रात के मौसम को देखते हुए हरियाणा के 13 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया । रिपोर्ट के अनुसार जिलों में 60 किलोमीटर से अधिक गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

किन राज्यो में होगी बारिश :

  • भिवानी
  • फरीदाबाद
  • गुड़गांव
  • झज्जर
  • महेंद्रगढ़
  • मेवात
  • पलवल
  • रेवाड़ी
  • फतेहाबाद
  • हिसार
  • जींद
  • कैथल
  • सिरसा
Tags: ,

Leave a Reply