HPSC HCS ALLIED एचसीएस नई भर्ती 2023 के लिए परीक्षा तिथि जारी

HPSC HCS ALLIED : हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) द्वारा एचसीएस-एलाइड सर्विस के लिए काफी समय से 155 रिक्त पदों पर भर्ती अटकी थी अब उसका परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अब मार्च के बाद 100 रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की गई

जिसके संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस भर्ती को लेकर सरकार ने 2022 में मंजूरी दे थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से शुरू होंगे। और 12 मार्च 2023 तक चलेंगे।

और अब एचपीएससी एचसीएस एलाइड की प्रारंभिक परीक्षा 21 मई को आयोजित होगें।

HPSC HCS ALLIED एचसीएस नई भर्ती 2023

HPSC HCS ALLIED भर्ती पदो की संख्या

  • HCS (Ex. Br.) : 10
  • DSP : 06
  • ETO : 04
  • DFSC : 2
  • A‘ Class Tehsildar : 4
  • ARCS : 2
  • AETO : 13
  • BDPO : 8TM : 3
  • DFSO : 2
  • AEO : 6
  • A‘ Class Naib Tehsildar: 35

HPSC HCS ALLIED भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन

इस नई भर्ती के लिए बैचलर डिग्री पास उम्मीदवार योग्य है जिनकी आयु 18 से 42 वर्ष के बीच में है वह आवेदन कर सकते हैं।

जिसमे Preliminary Examination मई 2023 में और Main Written Examination जुलाई/ अगस्त में होंगे।

एग्जाम के बाद Personality Test/ Viva की घोषणा बाद में की जाएगी।

HPSC HCS ALLIED भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले योग्य अभियार्थियों को HPSC JOB PORTAL पर जाना होगा और फिर HPSC एचसीएस ALLIED भर्ती के सामने APPLY LINK पर CLICK करें।

जिसके बाद नई विंडो ओपन हो जाएगी और आप नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं अगर पहले से ही रजिस्ट्रेशन है तो आप आईडी पासवर्ड के इस्तेमाल से लॉगिन कर भर्ती फॉर्म भर सकते हैं।

जिसमे आपको अपनी निजी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिसके बाद आपको अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। और फिर फॉर्म सेव कर उसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

Tags:

Leave a Reply