Hssc Tgt Syllabus परीक्षा में वेटेज के अनुसार पूछे जाएंगे प्रश्न

Hssc Tgt Syllabus : हरियाणा टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मार्च में मांगे थे जिसके लिए परीक्षा मई तक संभव होगी । हरियाणा टीजीटी भर्ती परीक्षा सिलेबस जारी कर दिया गया है। जिसकी तैयारी करने वाले को सरकारी योजनाएं, ट्रैफिक रूल भी पढ़ने होंगे जिसका पेपर में 50% वेटेज होगा।

Hssc Tgt Syllabus
https://hssc.gov.in/tgt.php

Hssc Tgt Syllabus: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन (एचएसएससी) की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा के सिलेबस का पैटर्न बदल दिया है।

अब विषय व सामान्य ज्ञान से काम नहीं चलेगा। राज्य सरकार की योजनाएं, ट्रैफिक रूल्स और पर्यावरण के बारे में भी पढ़ना होगा। इसके साथ ही बच्चों के अधिकार, उनकी देखरेख, लीडरशिप जैसे विषयों के बारे में भी ज्ञान बढ़ाना होगा। सिलेबस में ये अतिरिक्त विषय जोड़ने का उद्देश्य शिक्षक का संपूर्ण ज्ञानवान होना बताया गया है। शिक्षक स्कूल में पर्यावरण के साथ बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी भी देगा तो असर अच्छा जाएगा। इसी मकसद से भर्ती पेपर का पैटर्न बदला गया है।

Hssc Tgt Syllabus : ये रहेगा टीजीटी भर्ती परीक्षा का सिलेबस

  • पर्यावरण जागरुकता प्रश्न पत्र में 10% वेटेज रहेगा। इसमें इकोलॉजी, इको सिस्टम, सतत विकास, स्त्रोत, रिन्युएबल एनर्जी, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वन की कटौती और इसके प्रभाव व नियंत्रण के उपाय, वायु और शोर प्रदूषण के स्त्रोत, वायु प्रदूषण नियंत्रण के तरीके और इन्हें कम करने के तरीके वाटर और सॉयल प्रदूषणा पर्यावरण पर ऊर्जा उपयोग का प्रभाव।
  • हरियाणा सामान्य ज्ञान एवं सरकार की योजनाएं वेटेज 20 फीसदी रहेगा। इसमें हरियाणा का इतिहास, करंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • 20 प्रतिशत वेटेज हरियाणा का सामान्य ज्ञान और राज्य सरकार की वेलफेयर योजनाओं का रहेगा। पर्यावरण जागरुकता के लिए 10, रोड सेफ्टी जागरुकता के 5 और शिक्षा व लीडरशिप के प्रश्नों का 15 प्रतिशत वेटेज रहेगा।

कब तक कर सकते हैं आवेदन : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन (एचएसएससी) द्वारा टीजीटी के 7471 पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन मांगे हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को शुरू की गई थी और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 मार्च है। जबकि फीस 20 मार्च तक जमा कराई जा सकती है। एचएसएससी की ओर से अंग्रेजी, होम साइंस, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, मैथ आदि सब्जेक्ट के लिए टीजीटी भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें : hssc tgt भर्ती नोटिस Hssc gov वेबसाइट से डाउनलोड करें उसमे adv 02 2023 नाम से लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन कर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म को भरें।

Tags: ,

Leave a Reply