IMD Rainfall Alert: अगले 3 घंटो में धुआं धर बारिश के साथ आंधी आयेगी।

IMD Rainfall Alert मौसम विभाग :- कुछ दिनों से देशभर के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ता ही जा रहा है, जिस वजह से भीषण गर्मी हो गई है। अगर हम आज के तापमान की बात करें तो काफी जगह पर तापमान 40 डिग्री से भी अधिक पहुंच गया है। पूरे देश में पांच ऐसे राज्य हैं जहां पर मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी दी है। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश शामिल है, जहां पर अगले 5 दिनों तक हीटवेव रहेगी। साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी अगले दो दिनों तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इसके बाद ही थोड़ी बहुत गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert : दिल्ली वालों को मिल सकती है गर्मी से राहत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पता लगा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 अप्रैल और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 18 अप्रैल से झमाझम बारिश होगी। भारत की राजधानी दिल्ली में भी 19 अप्रैल को काफी इलाके में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 और 21 अप्रैल को काफी जगह पर तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट होगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

IMD Rainfall Alert : 4 डिग्री तक गिर जाएगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में अगले 2 दिन तक तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। विभाग का कहना है कि उसके बाद बारिश होने की वजह से तापमान में दो या 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती हैं। वहीं अगर हम पूर्वी भारत की बात करें तो अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मध्य भारत के राज्य में भी अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन 3 या 4 दिन के बाद यहां पर तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अगर हम महाराष्ट्र की बात करें तो अगले चार-पांच दिन तक तापमान में चार या 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, जिससे कि दिन में गर्मी पहले से भी ज्यादा होगी।

IMD Rainfall Alert : देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी

अगर आने वाले 5 दिनों की बात करें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अगर हम उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में 19 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर लद्दाख में 16 और 17 अप्रैल को बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की भी आशंका है। उत्तराखंड में 18 से 20 अप्रैल के बीच में बारिश की संभावना है।

Tags: ,

Leave a Reply