kuk ug admission 2023 : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने addmission फॉर्म किए शुरू

kuk ug admission 2023 कुरुक्षेत्र :- हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके बाद अब बच्चे यूजी / पीजी की पढ़ाई के लिए अपनी पसंद की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेंगे। हरियाणा में भी काफी सारी अलग-अलग यूनिवर्सिटी हैं जिनमें विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय मैं आवेदन के बारे में बताएंगे।

kuk ug admission 2023 : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने addmission के लिए जारी किया नोटिस

kuk ug admission : 1 जून से कर सकते हैं यूजी के लिए आवेदन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दाखिला प्रक्रिया कब शुरू कर दिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। इस बार 1 जून से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया को शुरू कर दी जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। हर साल के मुकाबले इस साल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महाविद्यालय में जल्दी एडमिशन शुरू कर रहा है। हर साल जुलाई के शुरुआत में एडमिशन शुरू किया जाता है। लेकिन हाल ही में जो एडवाइजरी जारी की है उसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने कहा है कि इस बार 1-6- 2023 से लेकर 15-6-2023 तक विद्यार्थी अपने पसंदीदा महाविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अगर कोई भी विद्यार्थी लास्ट डेट के बाद दाखिला लेता है तो उसको एक्स्ट्रा फीस देनी होगी।

Screenshot 2023 0521 194551

kuk ug admission : आनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अगर आप कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मान्यता प्राप्त महाविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आप ऑफलाइन कॉलेज में जाकर भी एडमिशन फॉर्म फिल कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों के आवेदन पत्र आने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। महाविद्यालय द्वारा 3 कट ऑफ लिस्ट जारी की जाती हैं। पहली कट ऑफ लिस्ट में उनका नाम दर्ज होता है जिनके 12वीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक प्रतिशत आते हैं। उसके बाद दूसरी कटऑफ में जिनके अंक थोड़े से कम होते हैं, उनका दाखिला किया जाता है। अगर फिर भी कोई सीट खाली बच जाती है तो तीसरी लिस्ट लगाई जाती है जिसमें बच्चे हुए विद्यार्थियों का ऐडमिशन होता है।

Tags: , ,

Leave a Reply