Today Weather : मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी तापमान में होगी गिरावट

Today Weather : मौसम विभाग :- भारत के कुछ राज्य में दिन का तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा पहुंच गया है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। पूरे देश में लू चल रही है। इसी बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। इन तीनों राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में बदलाव होगा और गर्मी भी कम हो जाएगी। मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार हल्की बारिश होने की वजह से अगले 6 या 7 दिन तक लू चलने के आसार नहीं होंगे। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक लू की स्थिति कम हो जाएगी।

हरियाणा में 2 मई तक कहीं कहीं तेज आंधी और hali हल्की बारिश की पूरी संभावना है।

today weather मौसम विभाग ने 3 राज्यों में बारिश को लेकर किया अलर्ट जारी तापमान में होगी गिरावट

Today Weather : अप्रैल से पश्चिमी क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की है उम्मीद

हाल ही में मुंबई मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और ठाणे के लिए अलर्ट जारी किया है। आई एम बी की तरफ से जारी फोरकास्ट में बताया गया है कि मुंबई और ठाणे सहित आसपास के इलाकों में हल्की फुल्की बारिश के साथ बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट से पता लगा है कि समुंद्र से चलने वाली हवाओं के कारण गुरुवार शाम को बारिश होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राज्य के अन्य क्षेत्रों में चार-पांच दिन तक मध्यम बारिश हो सकती है। इसीलिए 29 अप्रैल को शहर में अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरु के शहरी जिले और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अभी तक शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है, जबकि बुधवार और अगले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।

Today Weather : दिल्ली में 5 डिग्री तक कम हो सकता है तापमान

दिल्ली में भी मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे दिल्ली के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का तापमान सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम हो सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत में मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में छह 7 दिन तक आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और साथ ही हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

Tags: , ,

Leave a Reply