HARYANA TOLL FREE : हरियाणा में कल होंगे टोल प्लाजा फ्री यह रहा नोटिस

HARYANA TOLL FREE जींद :- सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों का एक मात्र सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन में सभी विभाग के कर्मचारी विभागीय यूनियनों के माध्यम से शामिल है। कर्मचारी की जो भी मांग है या फिर कुछ भी समस्या है उन सब को दूर करने के लिए इस संगठन को बनाया गया था। यह संगठन हमेशा ही सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा, श्रम कानून की सुरक्षा व अन्य कर्मचारी के हितों के लिए आगे रहता है। 28 मई 2023 को जींद में एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जींद के सफीदों रोड हुड्डा ग्राउंड में राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा।यहां पर आने वाले लोगों को सुविधा देने के लिए नरेश कुमार महासचिव ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से एक लिखित नोटिस जारी किया है। आइए जानते हैं नोटिस में किस सुविधा कि की गई है मांग।

HARYANA TOLL FREE

HARYANA TOLL FREE : रैली में आने वाले लोगों को नहीं देना होगा टोल टैक्स

इस दिन जींद में जो भी कर्मचारी आएंगे उनको काफी सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए हरियाणा के कर्मचारियों की सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में जींद में होने वाली रैली में आने वाले वाहनों को टोल नहीं देना होगा। यानी जो भी जींद रैली में आएंगे अगर उनके रास्ते में टोल प्लाजा आता है तो 28 मई के दिन उन्हें टोल प्लाजा पर कोई टोल नहीं देना होगा। उन्हें न इस रैली में आते हुए टोल देना है और ना ही रैली से जाते हुए टोल देना है।

Tags: ,

Leave a Reply