HARYANA ROJGAR : हरियाणा में दिव्यांगों के लिए खुला रोजगार का पिटारा लगभग 35000 दिव्यांगों को मिलेगा रोजगार

HARYANA ROJGAR : चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार दिव्यांगों की सहायता के लिए नया कुछ करने की कोशिश में लगी रहती है। हरियाणा में दिव्यांगों को आर्थिक सहायता के लिए पेंशन भी दी जाती है। हाल ही में हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि 35000 दिव्यांगों को रोजगार दिया जाएगा। इनमें से 15000 सरकारी क्षेत्र में जबकि 20000 दिव्यांगों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी जाएगी।

HARYANA ROJGAR :

HARYANA ROJGAR : 80 फ़ीसदी दिव्यांगों को मिलेंगे 400 मोटराइज्ड वाहन

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव की उपस्थिति में आज युद्धपोत जॉब कंपनी और राज्य सरकार के बीच एक समझौता हुआ है। इस समझौते में यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में निर्धारित कौशल के अनुसार 7000 दिव्यांग जनों को जल्द से जल्द नौकरी दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर श्री ओम प्रकाश यादव का कहना है कि 80 फ़ीसदी दिव्यांग लोगों को जॉब के साथ-साथ 400 मोटराइज्ड वाहन भी दिए जाएंगे। इन वाहनों की सहायता से दिव्यांग व्यक्तियों को आने जाने में आसानी होगी और वह आत्मनिर्भर भी बन पाएंगे।

HARYANA ROJGAR : हरियाणा में 35000 दिव्यांगों को दी जाएगी नौकरी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री का कहना है कि इससे पहले भी ई-कॉमर्स क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी अमेजॉन के साथ भी एक एम ओ यू साइन किया गया था। अमेजॉन के साथ साइन हुए इस समझौते के बाद से हरियाणा के करीब 10000 दिव्यांगों को उनकी कार्य क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराए गए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिव्यांगों के हित की रक्षा के लिए अत्यंत गंभीर है। मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य के अधिक से अधिक दिव्यांगों को उनके कौशल और शारीरिक क्षमता के आधार पर जल्द से जल्द रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कि उन्हें किसी और के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। वह अपनी मेहनत से काम कर पाएंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।

Tags: , ,

Leave a Reply