PAN AADHAAR LINK 2023 : आज ही करा लें पैन-आधार लिंकिंग, नहीं तो देना होगा जुर्माना, बढ़ाई गई डेडलाइन, जानिए यहां

PAN AADHAAR LINK : भारत सरकार द्वारा मेरा आधार, मेरी पहचान सरकारी योजना के अंतर्गत पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दी है। यह जानकारी Central Board of Direct Taxes द्वारा 28 मार्च को नोटिस जारी कर दी है।

वैसे तो पैन कार्ड आधार कार्ड से ही लिंक होता है आधार की सहायता से बना होता है। लेकिन कई बार pan card offline बनाते हैं और आधार कार्ड अपडेट करने के बाद पैन कार्ड में बदलाव नहीं करते हैं। इस लिए अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी है। यह दस्तावेज पहचान पत्र के रूप में काम आता है।

PAN AADHAAR LINK

जुलाई 2022 में संसद में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 4.67 करोड़ PAN CARD आधार कार्ड से लिंक हुए थे। ऐसे ही अब भी करोड़ों की संख्या में पैन कार्ड रहते हैं जो आधार से लिंक नही है वह लास्ट डेट से पहले फ्री में लिंक कर सकते हैं अन्यथा उसके बाद आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आवेदन शुल्क लगेगा। 2023 में भी 51 करोड़ से अधिक link pan card to aadhaar किया जा चुका है। बता दें अगर कोई आधार कार्ड को PAN से लिंक नही करता है तो उसका पैन कार्ड बंद हो जाएगा।

PAN AADHAAR LINK कैसे करें

E PORTAL INCOME TAX पर जाएं और LINK AADHAR ऑप्शन पर जाएं जिसके बाद आपको अपनी जानकारी एंटर करनी होगी जैसे नाम , आधार कार्ड संख्या

और फिर उसकी वेरिफिकेशन करनी होगी जिसके बाद आप ओटीपी आदि दर्ज कर सकते हैं।

जिसके बाद आप स्टेटस उसी लिंक से देख सकते हैं की आपका आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक हुआ है या नही।

अगर पहले ही लिंक है तो भी आप इसी लिंक पर पैन कार्ड और आधार कार्ड नंबर भर कर चैक कर सकते हैं।

यह रहा पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने का पोर्टल

https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar

Tags:

Leave a Reply