RBI Decision On 2000 Note : पहले नोटों की छपाई बंद की, अब वापस लेने का किया एलान; जानें मास्टर स्ट्रोक के मायने

RBI Decision On 2000 Note  नई दिल्ली :- हाल ही में आरबीआई द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई है। आरबीआई ने 2000 के नोट को लेकर घोषणा की है। आरबीआई का कहना है कि 30 सितंबर तक यह नोट वैध रहेंगे। इसके बाद 2000 नोटों को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

RBI Decision On 2000 Note

RBI Decision On 2000 Note  : आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान

2016 में भी सरकार ने अचानक ऐलान किया था कि सभी पुराने नोटों को बंद कर दिया जाएगा और उसकी जगह पर नए नोट चलाए जाएंगे। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से सुनने में आया है। अब से 2000 के नोटों को बैन कर दिया जाएगा। इसके ऊपर काफी सवाल उठाए जा रहे है। लोगों का कहना है कि आरबीआई ने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे केंद्र सरकार की क्या वजह हो सकती है? 19 मई को शाम को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि 2000 के नोट को 30 सितंबर तक ही वैध माना जाएगा। यानी जिसके पास इस समय 2000 के नोट हैं उन्हें बैंक से बदलवा सकते हैं। आरबीआई ने 2018-19 में ही 2,000 नोटों की छपाई को बंद कर दिया था। 2016 में नवंबर में नोटबंदी होने पर 2000 के नोट को चलाया गया था। उस समय 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया गया था।

RBI Decision On 2000 Note  : आरबीआई ने क्यों किया इतना बड़ा ऐलान

आरबीआई के इस फैसले को समझने के लिए प्रोफेसर पहलाद से बातचीत की। उनका कहना है कि जब 2016 में आरबीआई ने 1000 और 500 के नोट को बैन किया था तब इस नए नोट को जारी किया गया था। तभी यह तय हुआ था कि इस 2000 के नोट को ज्यादा लंबे समय तक बाजार में नहीं चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने अपनी इस रणनीति के तहत काम किया और नोटबंदी को पूरी तरह से अंजाम दे दिया। पहलाद जी ने बताया है कि इसके पीछे काफी सारे कारण हैं।

RBI Decision On 2000 Note  : काला धन पर सरकार का होगा फिर से प्रहार

लोग अब काला धन इकट्ठा करने के लिए अपने पास 2000 के नोट का प्रयोग कर रहे थे। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी इस मसले को संसद में भी उठा चुके हैं। लेकिन 2019 में 2000 नोट की छपाई बंद हो गई थी। इसीलिए लोगों के पास पहले ही 2000 नोट कम बचे हुए हैं। लेकिन काफी सारे लोग ऐसे थे जिन्होंने इन 2000 के नोटों का इस्तेमाल काली कमाई रखने और काला धन रखने में करना शुरू कर दिया था। इसलिए आरबीआई ने यह ऐलान किया है कि जल्द ही इन नोटों को बंद किया जाएगा, जिससे साफ है कि एक बार फिर से बड़े पैमाने पर काला धन बाहर आएगा। जो लोग इन्हें बैंक में बदलवाने जाएंगे उन पर सरकार की नजर होगी। जिसके पास ज्यादा मात्रा में 2000 के नोट मिलेंगे वह सीधे ईडी आरबीआई के निशाने पर होगा।

RBI Decision On 2000 Note  : आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग पर लगेगा ब्रेक

2000 के नोट को बंद करने के पीछे एक और बड़ा कारण है। इसका उद्देश्य आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग पर भी ब्रेक लगाना है। 2016 में जब 500 और 1000 के नोट बंद हुए थे तब आतंकवादियों के फंडिंग में भी बड़ा ब्रेक लगा था। साथ ही money-laundering भी रुक गई थी। लेकिन धीरे-धीरे इस काम में 2000 के नोट का इस्तेमाल होने लगा। इसीलिए अब सरकार ने 2000 के नोट को बंद करने का फैसला लिया है।

RBI Decision On 2000 Note  : नकली नोटों की छपाई पर लगेगी लगाम

बाजार में काफी सारे 2000 के नकली नोट भी देखने को मिल रहे है। इसकी सप्लाई ना हो इसलिए सरकार ने 2000 के नोटों को बंद कर दिया है। इससे नकली नोटों की छपाई पर भी काफी हद तक ब्रेक लगेगा।

Tags: , , ,

Leave a Reply