Advertisements

Rrb Group D Exam : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती ऑनलाइन फॉर्म फीस मिल रही वापिस इस लिंक से करें अप्लाई

Rrb Group D Exam :- रेलवे विभाग द्वारा रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती के लिए अलग-अलग जोन के लिए 22 दिसंबर को जारी किया था। अब रेलवे विभाग द्वारा 13 अप्रैल 2023 को फीस वापस करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। रेलवे विभाग का कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई थी और परीक्षा में उपस्थित थे प्रत्येक युवा को 100 से लेकर ₹400 तक रिफंड किए जाएंगे। वैसे तो ग्रुप डी की भर्ती फॉर्म 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 में भरे गए थे, जिन विद्यार्थियों के फॉर्म फोटो साइन के कारण रिजेक्ट हो गए थे उन्हें भी फॉर्म सही करने का मौका दिया गया था। विद्यार्थियों को 15 से लेकर 26 दिसंबर 2021 तक अपने फॉर्म को ठीक करना था। आरबीआई ग्रुप डी भर्ती से 103769 पदों को भरा जाएगा। इस पद पर नौकरी पाने वाले विद्यार्थी के पास दसवीं की डीएमसी के साथ-साथ आईटीआई पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। ग्रुप डी की परीक्षा 2022 में आयोजित की गई थी। आरबीआई ने ग्रुप डी की परीक्षा को पहले दो स्टेज में आयोजित होने के लिए नोटिस जारी किया था। परंतु अब केवल सीबीटी एक ही होगा। अगर आप भी आरबीआई ग्रुप डी भर्ती के एग्जाम डेट नोटिस, एडमिट कार्ड स्लैब और चयन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको यह जानकारी नीचे दी गई है।

Rrb Group D Exam : 2019 में हुए थे आवेदन

आरबीआई ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन 12 मार्च 2019 से शुरू हुए थे। आवेदन करने की आखिरी तिथि 12 अप्रैल 2019 रखी गई थी। अगर फोटो साइन में कोई गड़बड़ थी तो उसके लिए फॉर्म को ठीक करने की तिथि 12 से 26 दिसंबर 2021 तक थी। 17 अगस्त 2022 से लेकर 25 अगस्त 2022 तक परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई थी। एडमिट कार्ड 13 अगस्त तक जारी हो सकता था। फेस 2 का एग्जाम 27 से शुरू होंगे जिसके लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त से जारी किया गया था।

Rrb Group D Exam : आरबीआई ग्रुप डी एग्जाम के लिए क्या है चयन प्रक्रिया

आरबीआई ग्रुप डी लेवल वन के लिए चयन प्रक्रिया में काफी सारे स्टेप है।

पहले विद्यार्थी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट देना होता है जो कि सो नंबर का होता है। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होती है। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होता है। यह सब होने के बाद आर आर बी ग्रुप डी फिजिकल टेस्ट होता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रिजल्ट के बाद फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों को वजन उठाने के साथ दौड़ में हिस्सा लेना होता है। अगर किसी पुरुष ने आवेदन किया है तो उसे 2 मिनट के अंदर 35 किलो का वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी तक दौड़ना है। वही महिला के लिए 20 किलो वजन उठाना अनिवार्य है।

Rrb Group D Exam : आरआरबी ग्रुप डी tier-1 का परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी tier-1 परीक्षा पैटर्न में सामान्य विज्ञान यानी कि जीके के 100 प्रश्न आते हैं। सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर के 20-20 अंकों के प्रश्न आते हैं। गणित में से 25 अंक के प्रश्न और सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क के 30 नंबर के प्रश्न आते हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का समय 1 घंटा 30 मिनट का होता है। विद्यार्थी अगर गलत उत्तर करता है तो उसके लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक तिहाई गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाते हैं।

Rrb Group D Exam : आरबीआई ग्रुप डी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

अगर आपने भी आवेदन किया है तो पहले आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आपको आरआरबी बोर्ड वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक का ऑप्शन दिया जाएगा। इस पर क्लिक करना होगा। आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर एडमिट कार्ड ऑप्शन से आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Rrb Group D Exam : आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट कैसे देखें

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट देखने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर दिए गए ग्रुप डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर उसमें अपना रोल नंबर भरें।

Tags: ,

Leave a Reply