SIDHU MOOSE WALA मौत के बाद भी हो रही करोड़ों में कमाई

SIDHU MOOSE WALA :- पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाले का तो हर कोई जानता है। सिद्धू मूसे वाले ने महज 29 साल की उम्र में ही अपने गानों से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी‌ पिछले साल यानी कि 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाले का मर्डर कर दिया गया था। सिद्धू मूसे वाले की मौत से उनके काफी सारे Fans को धक्का लगा था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी सभी संपत्ति उनके माता-पिता को सौंप दी गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके मौत के बाद भी उनके गाने करोड़ों में कमाई कर रहे हैं।

SIDHU MOOSE WALA

सिद्धू मुसे वाले की प्रॉपर्टी है करोड़ों में

अगर हम सिद्धू मूसे वाले की मौत के समय उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो उस समय उनके पास 14 मिलियन डॉलर यानी कि 114 करोड के आसपास की प्रॉपर्टी थी। इस प्रॉपर्टी में उनकी महंगी कारें, पंजाब में उनकी प्रॉपर्टी और काफी सारी ब्रांड और डील से मिलने वाली इनकम और यूट्यूब रॉयल्टी शामिल थी। सिद्धू मूसे वाला अपने पंजाबी गाने और रैपर्स के कारण पूरे देश में काफी फेमस था। उनके गानों को काफी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। सिद्धू मूसेवाले के गानों को अभी भी लाखों यूज मिलते हैं। यूट्यूब रॉयल्टी के अलावा ऐड डील्स स्पॉटिफाई रॉयल्टी विंक और दूसरे म्यूजिक प्लेटफार्म से भी सिद्धू मूसेवाले की कमाई होती है।

SIDHU MOOSE WALA यूट्यूब से आता है काफी सारा पैसा

सिद्धू मुसे वाले के गाने यूट्यूब पर इतने फेमस है कि उनको करोड़ों में पैसे मिलते हैं। मौत के बाद भी सिद्धू के कुछ गाने रिलीज हुए थे, जिसके लिए उनको 2 करोड से भी ज्यादा की कमाई हुई थी। उनकी रॉयल्टी अब उनकी फैमिली के पास है। यूट्यूब पॉलिसी के अनुसार एक आर्टिस्ट के वीडियो को जितने ज्यादा व्यूज मिलते हैं उतना ज्यादा उसको भुगतान किया जाता है। अगर किसी की वीडियो या गाने को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जाता है तो उसे लगभग $1000 की कमाई होती है। हाल ही में सिद्धू मुसे वाले का एक नया गाना मेरे ना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने को सिद्धू के साथ नाइजीरियन ने भी गाया था।

SIDHU MOOSE WALA हाल ही में रिलीज हुआ एक और नया गाना

हाल ही में हुआ रिलीज गाना लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में सिद्धू की कुछ पुरानी वीडियो को भी ऐड किया गया है। उनके निधन के बाद उनका यह तीसरा गाना है। इससे पहले भी यूट्यूब पर उनके दो गाने रिलीज हो चुके हैं। पिछले साल हत्या होने से पहले उन्होंने काफी सारे गाने रिकॉर्ड करके रखे हुए थे। जिनको एक-एक करके रिलीज किया जा रहा है। सिद्धू मुसे वाला भले ही आज दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके गाने उनकी मौजूदगी का एहसास कराते हैं। सिद्धू मुसे वाले ने सबसे पहला गाना 2017 में रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने दिए। धीरे-धीरे उनकी फैन लिस्ट बढ़ती जा रही है। मिलियंस में लोग उनको फॉलो करते हैं।

Tags: ,

Leave a Reply