Kisan News : हरियाणा में किसानों की पेमेंट कब होगी?

Kisan News किसान योजना :- सरकार ने किसानों के फायदे के लिए काफी सारी योजनाएं चलाई है। इन योजना में से एक योजना मेरी फसल मेरा ब्योरा भी है। मेरी फसल मेरे ब्योरा के तहत किसान अब अपनी हर फसल और जमीन का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस पोर्टल की सहायता से किसानों को उनकी पेमेंट या मुआवजे का पैसा सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Kisan News

Kisan News किसानों के खाते में डाला गया फसल का पैसा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबंध है। राज्य सरकार ने रबी की फसल की सुगम खरीद के लिए समुचित व्यवस्था की है। किसानों की रबी फसल को एमएसपी पर खरीदा जाएगा और जो समय निर्धारित किया गया है उस समय के अंदर अंदर किसानों के खाते में फसल की रकम को डलवाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री का कहना है कि उन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी किसानों के खातों में हाल ही में मंडियों में गेहूं की फसल का पैसा भेजना शुरू कर दिया है। अब से किसानों को उनकी हर फसल का भुगतान कैश में ना देकर सीधा उनके खाते में डलवाया जाएगा।

Kisan News : 24624 किसानों के खातों में जल्द डालेगी पेमेंट

सरकार का कहना है कि हरियाणा के लगभग 81381 किसानों के खातों में अभी तक सरकार द्वारा फसल के बदले 932.64 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वही बाकी के 24624 किसानों के खातों में 317 .22 करोड रुपए भुगतान के लिए पेमेंट फाइल जनरेट की जाएगी। सरकार का कहना है कि उनके द्वारा यह पेमेंट किसानों के खाते में 17 अप्रैल को होगी।

48 से 72 घंटे के अंदर किया जाता है भुगतान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि पूरे भारत देश में हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां पर किसानों की फसल खरीदने के बाद उनको केवल 48 से 72 घंटे के अंदर पूरा भुगतान किया जाता है। इसके साथ ही मंडियों से फसल का समय पर उठान सुनिश्चित किया गया है। सरकार का कहना है कि किसानों को कोई भी दिक्कत ना हो इसलिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध भी कराए जाते हैं। हरियाणा सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की फसल में दाना टूटने के नुकसान के मद्देनजर खरीद सीजन 2024 के दौरान गेहूं की खरीद के मानदंडों में भी छूट दी गई है।

Kisan News खोली गई है काफी सारी मंडियां

हरियाणा में 20 मार्च से किसानों की सरसों की फसल को सरकार द्वारा खरीदना शुरू कर दिया गया था। अगर हम गेहूं और चने की फसल की खरीद की बात करें तो यह फसल 1 अप्रैल 2023 से खरीद जा रही है। हरियाणा की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियां अर्थात खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एचडब्ल्यू सी और एफसीआई द्वारा इन फसलों की खरीद की जा रही है। राज्य सरकार ने हरियाणा की किसानों के गेहूं की फसल के लिए 408 मंडियां पर खरीद केंद्र और सरसों की फसल के लिए 103 मंडियों में खरीद केंद्र, जो की फसल के लिए 25 मंडियां और चने की फसल के लिए 11 मंडियों में केंद्र खोले हैं जहां पर किसान अपनी फसल को बेच सकते हैं।

Tags: ,

Leave a Reply