Hssc News : एचसीएस परीक्षा के लिए बनाया गया नया रूल 10% से ज्यादा क्वेश्चन न करने पर माना जाएगा अयोग्य

Hssc News : चंडीगढ़ :- एचसीएस यानी हरियाणा सिविल सेवा भर्ती परीक्षा में बच्चों के लिए एक नया रूल बनाया गया है। इस Rule के तहत अगर कोई भी अभ्यार्थी 10% से ज्यादा प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं भरता है तो उसे अयोग्य माना जाएगा। अगर आसान भाषा में बोले तो अगर कोई भी विद्यार्थी लगातार 10% प्रश्नों के आंसर नहीं देगा तो उस विद्यार्थी को पेपर में अयोग्य माना जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पिछली भर्ती में चार विकल्प की जगह पांच विकल्प को ऐड किया गया था। पहले केवल चार विकल्प में से एक विकल्प चुनना होता था, परंतु कुछ समय पहले पांचवा विकल्प हैशटैग लागू किया गया था। अगर कोई विद्यार्थी किसी प्रश्न को हल नहीं करता है तो उसे हैशटैग के सामने वाले गोले को भरना होता है।

adobe post 20230419 11521906064406485162119257

Hssc News : एचसीएस के परीक्षा में किया गया बदलाव

एचपीएससी के नए प्रस्ताव को मंगलवार की कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत अगर 100 प्रश्न में से 10 से ज्यादा प्रश्नों में एक भी गोला नहीं भरा गया तो आंसर शीट को रद्द कर दिया जाएगा। इसी प्रकार कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन में आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। शहरों को लेकर भी कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। शहर में किसी भी विभाग बोर्ड निगम प्राधिकरण की जमीन पर किराया पट्टे के रूप में साल 2000 से पहले से रह रहे हैं तो उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा।

Hssc News :सरकारी स्कूलों में भी बनाए गए कुछ नए रूल

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 5 पॉइंट 25 लाख टेबलेट दिए गए हैं। इन टेबलेट में नया कंटेंट डाउनलोड किया गया है। 22 नए विषयों तथा तीनों कक्षाओं के सभी विषय अब टेबलेट में उपलब्ध होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए टेबलेट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार अब उन विद्यार्थियों से टेबलेट वापस लेगी जो स्कूल छोड़कर दूसरे स्कूल में जाएंगे। यदि कोई विद्यार्थी टेबलेट वापस करने से मना करता है तो स्कूल उसको एसएलसी और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं देगा।

Hssc News : युवाओं के लिए दिया गया बड़ा फैसला

पहले अगर हम कोई भी कंपटीशन एग्जाम देते थे उसमें केवल 4 विकल्प आते थे परंतु अब सरकार द्वारा नियम में बदलाव किया गया है और अब प्रश्नों के पांच विकल्प आते हैं। अगर हमें किसी प्रश्न का आंसर नहीं पता है तो हमें ई विकल्प के सामने वाले गोले को भरना होगा। किसी भी गोली को नहीं भरा तो एक चौथाई अंक कटेंगे। 10% से अधिक प्रश्नों में किसी विकल्प को नहीं भरा तो विद्यार्थी के पेपर को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही एचएसएससी की तरफ से ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्ती को लेकर होने वाले सीईटी एग्जाम के लिए भी नया रूल बनाया है। अब केवल एक बार रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को और भी ज्यादा आसान बनाना है।

कर्मचारियों के लिए फायद

एडिड स्कूलों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के बराबर पेंशन का नियम 18 अगस्त 2021 से लागू किया गया था। 2017 से 2021 के बीच जितने कर्मचारी रिटायर हुए थे उन सब को यह हक नहीं दिया था। इसलिए यह कर्मचारी कोर्ट चले गए थे। अब सरकार ने ऐसे 225 कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की तरह पेंशन व भत्ते देने का फैसला लिया है।

Tags: , ,

Leave a Reply