BANK ACCOUNT FREEZE : क्यों फ्रीज हो जाता है बैंक अकाउंट, जानिए क्या है अनफ्रीज करने का तरीका

BANK ACCOUNT FREEZE  नई दिल्ली :- काफी बार ऐसा होता है कि हमारा बैंक खाता किसी वजह से फ्रिज हो जाता है। फ्रिज होने के कारण काफी सारे हो सकते हैं। कभी विधायक कार्य की वजह से खाता फ्रिज हो सकता है तो कभी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट तो कभी अदालती आदेश से भी हमारे खाता फ्रिज हो सकता है। जब खाता फ्रिज हो जाता है तो हम हमारे खाते से लेन-देन नहीं कर पाते हैं। कई मामलों में खाता फ्रिज होने के बाद भी हम अपने खाते में पैसे जमा करवा सकते हैं। लेकिन अपने पैसे को निकलवा नहीं सकते हैं। फ्रिज होते ही खाते में से भुगतान होना अपने आप बंद हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फ्रिज खाते को अनफ्रिज करवा सकते हैं ।

BANK ACCOUNT FREEZE

BANK ACCOUNT FREEZE फ्रिज खाते को कैसे करवा सकते हैं अनफ्रिज

हमारे देश में बैंक को फ्रीज करने का अधिकार रिजर्व बैंक, आयकर विभाग न्यायालय और भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड के पास है। इनके आदेश आने के बाद किसी भी कंजूमर का खाता किसी भी कारण से फ्रिज किया जा सकता है। खाते को फ्रीज करने से पहले बैंक अपने ग्राहक को नोटिस भेजता है। काफी बार देखा जाता है कि हमारा बैंक अकाउंट कुछ समय के लिए ही फ्रीज होता है। उसको हम जल्द ही ठीक करवा सकते हैं। लेकिन अगर खाते का वैध कारणों के लिए लंबे समय तक फ्रिज किया गया है तो फिर इसे फिर से ठीक करवाने में काफी समय लग जाता है।

BANK ACCOUNT FREEZE  खाता फ्रिज होने के क्या है कारण

हमारे खाते के फ्रिज होने के काफी सारे कारण हो सकते हैं। काफी बार हमारे खाते में संदिग्ध किस्म की ट्रांजैक्शन होती है, जिस वजह से खाता फ्रिज हो जाता है। जैसे अचानक ऑनलाइन शॉपिंग की संख्या बढ़ जाना या फिर विदेश में डेबिट कार्ड से खरीदारी करना। यह सब सिचुएशन में बैंक हमारे खाते को फ्रीज कर सकता है। बैंक को लगता है कि ग्राहक का अकाउंट या तो हैक हो गया है या फिर डेबिट कार्ड चोरी हो गयी है। इसी वजह से खाते की ट्रांजैक्शन बढ़ गई है, ऐसी सिचुएशन में बैंक कस्टमर को इनफॉर्म किए बिना कई बार खाते को कुछ समय के लिए फ्रिज कर देता ।

BANK ACCOUNT FREEZE  केवाईसी अपडेट कराना है जरूरी

अपने खाते को फ्रीज होने से बचने के लिए रिजर्व बैंक ने प्रावधान दिया है। रिजर्व बैंक का कहना है कि खाताधारक को हर 3 साल में एक बार अपने बैंक के केवाईसी को अपडेट करना चाहिए। अगर कोई कस्टमर 3 साल के अंदर केवाईसी को अपडेट नहीं करता है तो भी उसके अकाउंट को फ्रीज किया जा सकता है। अगर लगातार 6 महीने तक आप अपने खाते में कोई ट्रांजैक्शंस नहीं करवाते हैं तो भी आपका खाता फ्रिज हो जाता है। आयकर विभाग के निर्देश पर भी किसी व्यक्ति का खाता फ्रिज किया जा सकता है। इसी तरह से हमारे देश के सेबी के आदेश का पालन सभी बैंक को करना पड़ता है। काफी बार धोखाधड़ी के केस में अदालत भी बैंक को फ्रीज करने का आदेश देती है।

BANK ACCOUNT FREEZE क्या करें जब अकाउंट फ्रीज हो जाए

जब भी अपना बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाता है तो उसे हमें ठीक करवाने के लिए अपने ब्रेक ब्रांच से संपर्क करना चाहिए। हमें अपने बैंक ब्रांच से फ्रीज होने की वजह को पूछना चाहिए। अगर खाता संदिग्ध लेनदेन या फिर केवाईसी पूरा नहीं होने के कारण फ्रीज किया गया है तो हम अपने बैंक अकाउंट को जल्द ही ठीक करवा सकते हैं। लेकिन कई बार हमारा खाता आयकर विभाग से भी या फिर किसी अदालत के आदेश पर फ्रिज किया जाता है। उस सिचुएशन में अगर हम अपने बैंक अकाउंट को अनफ्रिज करवाना चाहते हैं तो हम नहीं करवा सकते हैं, क्योंकि हमें अपने वापिस खाते को ठीक करवाने के लिए निर्धारित विभाग के आदेश का पालन करना होगा। ऐसे में बैंक में हमारी मदद नहीं कर सकता है।

Tags: ,

Leave a Reply