Business women : समान सैलरी के बावजूद पुरुषों से ज्यादा काम करती महिलाएं:* अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर ने खुलासा किया, हर पांच में एक ग्रेजुएट पत्नी कमाती हैं

Business women  नई दिल्ली:- आज के समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। हर जगह महिलाओं का भी उतना ही योगदान है जितना कि पुरुषों का है। चाहे बात घर की जिम्मेदारी की हो या फिर काम में हाथ बटाने की हो हर जगह महिलाएं आगे रहती हैं। महिलाएं अपने काम के साथ-साथ घर के कामों और देखभाल की जिम्मेदारी निभाने में ज्यादा समय बिताती हैं। वही पुरुष केवल अपना काम करते हैं और आराम करते हैं। प्यू रिसर्च में यह बात सामने आई है कि 29% जोड़ों में दोनों जीवनसाथी लगभग एक ही राशि कमाते हैं। 55% विभागों में पति अपनी पत्नी से ज्यादा कमाते हैं, 16% जोड़ों में पत्नी अपने पति से ज्यादा कमाई करती हैं।

Business women

Business women : अमेरिका में हुआ एक रिसर्च

49 फ़ीसदी लोग ऐसे हैं जिनका कहना है कि महिलाएं पुरुषों की वजह घर का काम और ऑफिस का काम दोनों को समान रूप से महत्व देती हैं।

35 फ़ीसदी लोगों का कहना है कि पुरुष भी अपने घर का काम और ऑफिस के काम दोनों को बराबर का महत्व देते हैं।

31 फ़ीसदी लोगों का मानना है कि महिलाएं पुरुष से ज्यादा अपने काम पर फोकस करती हैं।

Business women  : 1970 से 2022 तक कितना हुआ बदलाव

अगर 1970 की बात करें तो उस समय 85% पति कमाने वाले थे, जबकि पत्नियां घर संभालती थी। केवल 6% महिलाएं ऐसी थी जो पति के साथ काम करती थी।

अगर हम 1990 की बात करें तो उस समय 55% पति ज्यादा कमाते थे और 16% महिलाएं ही कम आती थी।

Business women : 2022 में 31% महिलाएं और 49% पति करते हैं काम

अगर हम बीते दो दशकों की बात करते हैं तो उस समय केवल वही महिलाएं कमाती थी जिनकी कोई संतान नहीं होती थी।

अमेरिका में 77% लोगों का मानना है कि वह बच्चे ज्यादा बेहतर होते हैं जिनके माता-पिता दोनों ही कमाते हैं।

19% लोगों का कहना है कि पिता कमाते हैं तो बच्चे बेहतर स्थिति में होते हैं। क्योंकि बच्चों की देखभाल पिता से ज्यादा मां करती है।

हर पांच में से एक ग्रेजुएट पत्नी करती है काम

स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद भी बहुत सारी महिलाएं काम करने के बजाय अपने घर को संभालती हैं। केवल 5 में से 1 ग्रेजुएट पत्नी ऐसी होती है जो कमाने वाली होती है। 11% ऐसी पत्नियां जो स्कूल पूरा कर पाती हैं, वह भी कमाती हैं। हालांकि 72% पत्नियों की शादी कमाने वाले पति से होती हैं और उन्हें घर संभालने की जिम्मेवारी दी जाती है।

Tags:

Leave a Reply