AADHAR CARD BANK ACCOUNT : आधार कार्ड से घर बैठे चेक कर सकते हैं अपना बैंक खाता आइए जानते हैं पूरी डिटेल

AADHAR CARD BANK ACCOUNT :  नई दिल्ली :- आजकल लोगों के काफी सारे जरूरी दस्तावेज होते हैं। इन दस्तावेज के बिना कोई भी काम करवाना मुश्किल है। आधार कार्ड भी इन्हीं जरूरी दस्तावेज में से एक है। आधार कार्ड की जरूरत हर एक सरकारी काम में पड़ती है। सरकार ने बैंक खातों के साथ लिंक के सहित कई सरकारी कार्यक्रमों के लिए आधार के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। पैन कार्ड के साथ भी अपने आधार को लिंक करवाना अनिवार्य है। आप अपने आधार को ऑनलाइन और ऑफलाइन लिंक करवा सकते हैं। काफी लोगों ने पहले से ही अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते के साथ लिंक करवा रखा है। अगर वह अपने स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

AADHAR CARD BANK ACCOUNT आधार कार्ड से घर बैठे चेक कर सकते हैं अपना बैंक खाता आइए जानते हैं पूरी डिटेल

AADHAR CARD BANK ACCOUNT :  लिंकिंग स्टेटस ऑनलाइन

अगर आपने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते के साथ लिंक करवा रखा है और स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ चरणों को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं क्या है वह स्टेप।

सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां पर आपको My Aadhar के तहत आधार सर्विस पर टाइप करना होगा। यहां पर आपके सामने एक Aadhar linking status ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंकों को दर्ज करना होगा। आधार कार्ड के नंबर डालने के बाद सुरक्षा कोड पर टिक करना होगा। यहां पर सेंड ओटीपी बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना होगा। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। अब आप स्क्रीन पर अपने आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते को देख सकते हैं।

Tags: ,

Leave a Reply