CAREER IDEA : फॉरेस्ट्री में बना सकते हैं अपना एक बेहतर कैरियर अच्छी खासी मिलेगी सैलरी

CAREER IDEA नई दिल्ली :- आज के समय में बच्चों के लिए कैरियर बनाना बहुत ही मुश्किल है। बच्चे को भविष्य में क्या करना है, इसके लिए उन्हें काफी सोचना पड़ता है। वैसे तो दसवीं कक्षा के बाद ही बच्चों को प्लस वन क्लास में स्ट्रीम चुनने के लिए काफी प्रेशर होता है और प्लस टू के बाद तो इतने सारे ऑप्शन होते हैं कि बच्चों को क्या चुनना है, यह समझ नहीं आता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप अपना करियर कहां बना सकते हैं। अगर आपको जंगल और प्रकृति में दिलचस्पी है तो आप फॉरेस्ट में अपना करियर बना सकते हैं। फॉरेस्ट में करियर बनाने के लिए आपको फॉरेस्ट की डिग्री लेनी होगी। आज हम आपको बताएंगे कि किन किन कारणों से फॉरेस्टिंग में एक बेहतर कैरियर बन सकता है।

CAREER IDEA

CAREER IDEA फॉरेस्ट्री में है एक अच्छा करियर

अगर आपको जंगल और प्रकृति में काफी दिलचस्पी है, तो आपको फॉरेस्ट्री में अपना करियर बना सकते हैं। फॉरेस्ट्री में करियर की हेल्थ हाइड्रोलॉजी पारिस्थितिक तंत्र मैनेजमेंट एग्रीकल्चर, वन्य जीवन संरक्षण और लकड़ी की आपूर्ति श्रंखला और कई अन्य क्षेत्रों में आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। बहुत कम लोग इस फील्ड को चुनते हैं। इसलिए यहां पर काफी सारे ऑप्शन उपलब्ध होते हैं ।

CAREER IDEA उभरता हुआ कैरियर का क्षेत्र

क्लाइमेट चेंज होने के कारण जंगलों और पेड़ों की रक्षा करना बहुत जरूरी है। इसके लिए दुनिया भर में स्पेशलाइज्ड फॉरेस्ट और कंजर्वेशन साइंटिस्ट की मांग बढ़ती जा रही है। फॉरेस्ट इंडस्ट्री से 2019 तक 5% बढ़ने का अनुमान है जंगलों में काफी बार आग लगने की खबर सामने आती है। इसीलिए वाइल्ड फायर मैनेजमेंट के क्षेत्र में सबसे ज्यादा जॉब अपॉर्चुनिटी हैं ।

CAREER IDEA फॉरेस्ट्री से दिमाग भी होता है स्वस्थ

विज्ञान ने भी यह साबित किया है कि अगर हम ज्यादा से ज्यादा अपना समय प्रकृति के साथ बताएंगे तो हम ज्यादा स्वस्थ रहेंगे। इसी वजह से पेड़ और हरियालो के साथ अगर हम फॉरेस्ट्री में कैरियर बनाते हैं तो मानसिक स्वास्थ्य में भी हमारा सुधार होता है। यह कैरियर एक ऐसा कैरियर है जो न केवल एक स्वस्थ पृथ्वी को बढ़ावा देता है बल्कि एक स्वस्थ दिमाग को भी बढ़ावा देता है।

CAREER IDEA प्रतिष्ठित कैरियर है फॉरेस्ट्री

भारत का भौगोलिक क्षेत्र 24.62% है। यह क्षेत्र पूरा वनो और वृक्षों से भरा हुआ है। फॉरेस्ट्री में करियर बनाना वास्तव में एक प्रतिष्ठित काम है, क्योंकि आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा वातावरण देने के लिए जंगलों को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। जैव विविधता की रक्षा कर रहे लोग आने वाली पीढ़ी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

CAREER IDEA मिलती है अच्छी खासी सैलरी

बाकी जॉब की तरह फॉरेस्ट्री में भी प्राइवेट और सरकारी दोनों ही जॉब उपलब्ध होती हैं। वनों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन प्रभाव के कारण होने वाले प्राकृतिक आपदाओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। इसी वजह से फॉरेस्ट्री में लोगों की काफी मांग है। फॉरेस्ट्री में करियर बनाने से लोगों को स्वास्थ्य तो अच्छा होगा ही साथ में एक अच्छी खासी सैलरी भी मिलेगी।

Tags: , ,

Leave a Reply